|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

'हैलो वायलेट' कहते ही बाइक से बात करेंगे राइडर, अल्ट्रावायलेट ने पेश की 323 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक

भारत की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियां अब सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रहना चाहतीं और उनकी नजर दुनिया के उन बाजारों पर है, जहां अब तक बड़े-बड़े ग्लोबल ब्रांड्स का दबदबा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय क

NRI Post Hindi Desk · 21 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
'हैलो वायलेट' कहते ही बाइक से बात करेंगे राइडर, अल्ट्रावायलेट ने पेश की 323 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक
📷 NRI Post Hindi Desk

भारत की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियां अब सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रहना चाहतीं और उनकी नजर दुनिया के उन बाजारों पर है, जहां अब तक बड़े-बड़े ग्लोबल ब्रांड्स का दबदबा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय कंपनी अल्ट्रावायलेट ने इटली के मिलान में आयोजित ईआईसीएमए 2026 में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक एक्स-47 वेनम को पेश किया है। नई इलेक्ट्रिक बाइक के साथ कंपनी ने यहां अपना नया 100V इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म भी दुनिया के सामने दिखाया है और टेसेरैक्ट मैक्सी स्कूटर को पहली बार यूरोपीय बाजार के सामने पेश किया है। खास बात यह है कि नई बाइक में रडार टेक्नोलॉजी और एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे रेगुलर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों से अलग बनाते हैं। अल्ट्रावायलेट का कहना है कि इन नए प्रोडक्ट्स के जरिए कंपनी हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में अपनी क्षमता दिखाना चाहती है और कंपनी का पूरा फोकस बेहतर परफॉर्मेंस, हल्के डिजाइन, स्मार्ट कनेक्टिविटी और राइडर की सेफ्टी पर है। अल्ट्रावायलेट का यह नया वीएक्स-100 आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म है, जिस पर तैयार होने वाली पहली मोटरसाइकिल एक्स-47 वेनम है और कंपनी के मुताबिक इस प्लेटफॉर्म को बेहतर स्पीड, ज्यादा रेंज, फास्ट चार्जिंग और बेहतर एक्सीलरेशन को ध्यान में रखकर डेवलप किया गया है। इसमें लाइटवेट सब-सिस्टम और नई बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। एक्स-47 वेनम में कंपनी ने अपनी नई एसआरबी-11 बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है और इसे क्रॉसओवर मोटरसाइकिल के तौर पर डिजाइन किया गया है, यानी यह अलग-अलग तरह की रोड कंडिशन के लिहाज से तैयार की गई है, जिसमें परफॉर्मेंस के साथ राइडर की सेफ्टी पर भी खास ध्यान दिया गया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो एक्स-47 वेनम में 30 किलोवाट यानी करीब 40 हॉर्स पावर की पीक पावर मिलती है और कंपनी के अनुसार इसका व्हील टॉर्क 550 न्यूटन मीटर है। बाइक की टॉप स्पीड 155 किलोमीटर प्रतिघंटा है और यह महज 5.9 सेकेंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि इसका कर्ब वेट 180 किलोग्राम है। कंपनी ने इसमें 323 किलोमीटर की आईडीसी रेंज देने का दावा किया है और हाईवे पर लंबे सफर को आरामदायक बनाने के लिए क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है। इस मोटरसाइकिल की सबसे बड़ी खासियत इसका यूवी हाइपरसेंस रडार सिस्टम है, जिसे कंपनी ने बाइक में स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर शामिल किया है और यह टेक्नोलॉजी आसपास चल रहे वाहनों और सड़क की परिस्थितियों को समझने में मदद करती है, साथ ही इंटीग्रेटेड कैमरा सिस्टम भी दिया गया है, जिससे राइडिंग के दौरान सेफ्टी और विजिबिलिटी बेहतर बनाने की कोशिश की गई है। एक्स-47 वेनम में कंपनी ने एक खास इन-बिल्ट ऑनबोर्ड चार्जर भी दिया है और कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे ज्यादा पावर डेंस एयर-कूल्ड ऑनबोर्ड चार्जर है, जिसकी मदद से बाइक को एसी चार्जिंग के जरिए चार्ज किया जा सकता है। इसमें सर्ज प्रोटेक्शन, इलेक्ट्रिकल ग्राउंडिंग और ईएमआई/ईएमसी फिल्ट्रेशन जैसे सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं और कंपनी के मुताबिक यह चार्जर 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक के बेहद गर्म मौसम में भी अपनी पूरी पावर के साथ काम करने में सक्षम है, जो भारतीय मौसम को देखते हुए काफी अहम तकनीक हो सकती है। बाइक में पार्क असिस्ट फीचर मिलता है, जिसके तहत रियर कैमरे की मदद से बाइक को तंग जगहों पर पार्क करना आसान होगा, और इसमें 7 इंच का टीएफटी एलसीडी टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जिसे कंपनी यूवी इंटरफेस एक्स कहती है। इसके अलावा बाइक में मैप्पल्स के साथ इंटीग्रेटेड नेविगेशन सिस्टम दिया गया है और राइडर को रियल टाइम कनेक्टिविटी और सॉफ्टवेयर अपडेट की सुविधा भी मिलेगी, साथ ही बाइक अपने कंपैनियन ऐप से कनेक्ट रह सकती है, जिससे वाहन से जुड़ी जरूरी जानकारी और अपडेट मिलते रहेंगे। कंपनी ने अपनी एक

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!