|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

१४ सितंबर को जंतर-मंतर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन का ऐलान, कानून बनाने की उठी मांग

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल और श्री भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति ने संयुक्त रूप से मथुरा के स्वामी घाट स्थित सयमन तीर्थ स्थल पर सोमवार को यमुना पूजन के बाद एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें आगाम

NRI Post Hindi Desk · 106 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
१४ सितंबर को जंतर-मंतर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन का ऐलान, कानून बनाने की उठी मांग
📷 NRI Post Hindi Desk

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल और श्री भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति ने संयुक्त रूप से मथुरा के स्वामी घाट स्थित सयमन तीर्थ स्थल पर सोमवार को यमुना पूजन के बाद एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें आगामी १४ सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े आंदोलन की रणनीति तय की गई। इस बैठक में संत समाज के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुद्दे को लेकर ठोस कदम उठाने का संकल्प व्यक्त किया। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि यह विषय करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है और केवल कारसेवा की घोषणाएं करने के बजाय सरकार से आवश्यक कानून बनाने की मांग को मजबूती से उठाया जाना चाहिए। श्री भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल शर्मा ने इस दौरान कहा कि किसी भी आंदोलन की सफलता के लिए स्पष्ट उद्देश्य, ठोस मांग और निरंतर जनजागरण आवश्यक है, भीड़ जुटाना ही पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि सनातन समाज को धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए वैधानिक व्यवस्था की मांग लोकतांत्रिक तरीके से करनी चाहिए और कारसेवा के नाम पर फैलाए जा रहे भ्रम से बचना चाहिए। अखिल भारत हिंदू महासभा के उत्तर प्रदेश संत सभा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय हरियाणा ने धार्मिक स्थलों की रक्षा के लिए संत समाज और धार्मिक संगठनों को एकजुट होकर प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में प्रस्तावित आंदोलन की मुख्य मांगों में श्रीकृष्ण जन्मभूमि सहित अन्य धार्मिक स्थलों के विवादों के समाधान हेतु कानून बनाना, वक्फ अधिनियम को समाप्त करना, गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करना, मठ-मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करना और सनातन बोर्ड का गठन शामिल है। इसके अतिरिक्त सभा में पूजास्थल से संबंधित कानून में पुनर्विचार करने, आरक्षण व्यवस्था पर पुनर्विचार करने और एससी-एसटी कानूनों के कथित दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग भी रखी गई। कार्यक्रम में अर्जुन पंडित सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने बताया कि सर्वजन सनातन पार्टी और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल संयुक्त रूप से इस आंदोलन का नेतृत्व करेंगे, जिसमें न्यायालय की प्रक्रिया और संवैधानिक व्यवस्था का सम्मान करते हुए लोकतांत्रिक मार्ग से समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। वक्ताओं ने समाज से अपील की कि धार्मिक स्थलों के मामलों में कारसेवा के नाम पर भ्रमित न हों और कानूनी तथा शांतिपूर्ण आंदोलन का समर्थन करें, ताकि आस्था का मामला सही दिशा में आगे बढ़ सके। इस अवसर पर अखिलेश शुक्ला, श्याम बिहारी दिनकर, राजेश मणि त्रिपाठी, अजय शर्मा और श्याम शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!