भारतीय बाजार में जब भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बात होती है, तो ज्यादातर चर्चा का केंद्र स्कूटर होते हैं और कंपनियों के पोर्टफोलियो पर नजर डालें तो पाएंगे कि इलेक्ट्रिक स्कूटर्स इस मार्केट पर राज करते हैं, वैसे कुछ कंपनियां इलेक्ट्रिक बाइक भी बेचती हैं, लेकिन इनकी संख्या बहुत कम है। अगर आप एक इलेक्ट्रिक बाइक खरीदना चाहते हैं, तो आपको सीमित विकल्प मिलेंगे और इन विकल्पों में ओबेन इलेक्ट्रिक टॉप सेलिंग ब्रांड बना है। सितंबर महीने में ओबेन इलेक्ट्रिक ने 1417 बाइक्स को बेचा है, जो कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा मंथली सेल्स है। बेंगलुरु बेस्ड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप ने सेल्स बढ़ने का क्रेडिट ओबेन रोर इवो को दिया है, जो कंपनी का लेटेस्ट प्रोडक्ट है और 180 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज के साथ आता है। पिछले महीने ही कंपनी ने अपने प्लांट से 10 हजार यूनिट्स प्रोडक्शन का माइलस्टोन अचीव किया है। ओबेन के बाद दूसरे नंबर पर रिवोल्ट इंटेलिकॉर्प है, जिसकी 1027 यूनिट्स बिकी हैं, वहीं परफॉर्मेंस फोक्स्ड इलेक्ट्रिक बाइक बनाने वाली अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव तीसरे नंबर पर है, जिसकी 536 यूनिट्स बिकी हैं, इनके अलावा मैटर मोटर वर्क ने 69 बाइक्स और रैपटी एनर्जी ने 17 बाइक्स बेची हैं। इन पांचों कंपनियों की कुल सेल्स 3066 यूनिट्स तक पहुंची है, जिसमें ओबेन इलेक्ट्रिक की हिस्सेदारी 46.2 परसेंट की है, वहीं रिवोल्ट की हिस्सेदारी 38 परसेंट है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की बात करें, तो ओबेन इलेक्ट्रिक 11वीं स्थान पर आती है और इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक्री टीवीएस मोटर की है, जिसने सितंबर में 53990 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं। ओबेन इलेक्ट्रिक के लेटेस्ट प्रोडक्ट रोर इवो की बात करें, तो इसमें 3.4 किलोवाट आवर की बैटरी मिलती है, जो 180 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज ऑफर करती है और ये बाइक 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। कंपनी की मानें तो ये 3 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है और 0 से 80 परसेंट तक चार्ज होने में इस बाइक को 90 मिनट का वक्त लगता है। 3.4 किलोवाट आवर की बैटरी को चार्ज करने में लगभग 35 रुपये का खर्च यानी 8 रुपये प्रति यूनिट आएगा, जिससे हर 5 किलोमीटर की दूरी तय करने पर सिर्फ 1 रुपये का खर्च आता है और यही वजह है कि यह बाइक देश की बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक बाइक बन गई है।
1 रुपये में 5 किलोमीटर: ओबेन इलेक्ट्रिक की बाइक बनी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक बाइक
भारतीय बाजार में जब भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बात होती है, तो ज्यादातर चर्चा का केंद्र स्कूटर होते हैं और कंपनियों के पोर्टफोलियो पर नजर डालें तो पाएंगे कि इलेक्ट्रिक स्कूटर्स इस मार्केट पर राज करते
NRI Post Hindi Desk · 52 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




