|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

10 लाख से कम कीमत, 26 का माइलेज और 6 एयरबैग, बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट है ये 7-सीटर गाड़ी

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में अगर आप अपनी बड़ी फैमिली के लिए एक सस्ती और भरोसेमंद 7-सीटर गाड़ी की तलाश में हैं, तो 10 लाख रुपए से कम के बजट में मारुति अर्टिगा एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है। ऐसा इसल

NRI Post Hindi Desk · 39 दिन पहले · अपडेट 15 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में अगर आप अपनी बड़ी फैमिली के लिए एक सस्ती और भरोसेमंद 7-सीटर गाड़ी की तलाश में हैं, तो 10 लाख रुपए से कम के बजट में मारुति अर्टिगा एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बजट में आपको शानदार स्पेस के साथ-साथ परिवार के लिए जरूरी सेफ्टी फीचर्स भी मिल जाते हैं। जब 7-सीटर गाड़ी 10 लाख से भी कम में मिल रही हो, तो इससे अच्छा शायद ही कोई डील एक मिडिल क्लास फैमिली के लिए हो सकती है। हम यहां बात कर रहे हैं मारुति अर्टिगा के बारे में, जिसमें के15सी स्मार्ट हाइब्रिड, 4 सिलिंडर-इनलाइन, 16 वाल्व, डीओएचसी इंजन दिया गया है, जिसमें 1462 सीसी का इंजन मिलता है। पेट्रोल मोड में यह इंजन 6000 आरपीएम पर 101.64 बीएचपी की पावर और 4300 आरपीएम पर 139 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, वहीं सीएनजी मोड में यह 64.6 किलोवाट की पावर और 121.5 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल या पैडल शिफ्टर्स के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है, जो फ्रंट व्हील ड्राइव पर काम करता है। एआरएआई के मुताबिक पेट्रोल पर इसका माइलेज 20.51 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी पर 26.11 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है। पेट्रोल फ्यूल टैंक का साइज 45 लीटर है और सीएनजी टैंक की कैपेसिटी 60 लीटर है। अगर आपके मन में यह कंफ्यूजन है कि 7-सीटर गाड़ियों का माइलेज कम होता है, तो मारुति अर्टिगा के साथ ऐसी समस्या नहीं है। सुरक्षा के लिए इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग दिए गए हैं और ब्रेकिंग के लिए आगे वेंटिलेटेड डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इसके अलावा इसमें एबीएस के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज, टीपीएमएस और रियर पार्किंग कैमरा और सेंसर शामिल हैं। इसमें 7-इंच का स्मार्टप्ले प्रो टचस्क्रीन दिया गया है जो एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कारप्ले और सुजुकी कनेक्ट को सपोर्ट करता है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है, जिसमें थर्ड-रो के लिए अलग से एसी वेंट और 3-स्टेड कंट्रोल मिलते हैं। इसमें क्रूज कंट्रोल, पावर्ड और फोल्डिंग ओआरवीएम, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और सभी रो में टाइप-सी यूएसबी फास्ट चार्जर दिए गए हैं। कीमत की बात करें तो मारुति अर्टिगा की एक्स-शोरूम कीमत 8.80 लाख रुपए से 13.14 लाख रुपए तक जाती है। यानी 10 लाख रुपए से कम के बजट में यह गाड़ी बड़ी फैमिली के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!