|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

100 मंदिरों के गांव मलूटी में नव पत्रिका से होती देवी दुर्गा की पूजा, छह मंडपों में अनोखी परंपरा, भैंसे की बलि का भी रिवाज

झारखंड की उपराजधानी दुमका के शिकारीपाड़ा प्रखंड में स्थित ऐतिहासिक मंदिरों का गांव मलूटी में दुर्गा पूजा मनाने की परंपरा बेहद खास और अनूठी है। तंत्र-मंत्र व साधना की धरती माने जाने वाले मलूटी गांव के

NRI Post Hindi Desk · 37 दिन पहले · अपडेट 8 घंटे पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
100 मंदिरों के गांव मलूटी में नव पत्रिका से होती देवी दुर्गा की पूजा, छह मंडपों में अनोखी परंपरा, भैंसे की बलि का भी रिवाज
📷 NRI Post Hindi Desk

झारखंड की उपराजधानी दुमका के शिकारीपाड़ा प्रखंड में स्थित ऐतिहासिक मंदिरों का गांव मलूटी में दुर्गा पूजा मनाने की परंपरा बेहद खास और अनूठी है। तंत्र-मंत्र व साधना की धरती माने जाने वाले मलूटी गांव के छय तरफ हिस्से में रहने वाले श्रद्धालु आज भी दुर्गा देवी को भैंसे, भेड़, पाठा, कुमड़ा व गन्ना की बलि देते हैं। गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक कुमुदवरण राय के अनुसार यहां देवी का आह्वान षष्ठी के दिन बोधन पूजन से करने की परंपरा है, जिसमें यजमान पूरे विधि-विधान से तीन कलश की स्थापना कर देवी का आह्वान करते हैं। महासप्तमी के दिन नव पत्रिका अनुष्ठान पूरे उत्साह और विधि-विधान से संपन्न किया गया, जिसमें नौ तरह की पत्तियों से बने गुच्छे को तालाब में मंत्रोच्चार के साथ महा स्नान कराया जाता है और इसी के माध्यम से देवी दुर्गा का आह्वान किया जाता है। नव पत्रिका में केला, दारु हल्दी, हल्दी, जयंती, बेलपत्र, अनार, अशोक, धान व अपराजिता की पत्तियों का गुच्छ बनाया जाता है, और इन्हीं नौ पत्तियों को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर दुर्गा मंडप में विधि-विधान से स्थापित किया जाता है। मलूटी के छह दुर्गा मंडपों में मां दुर्गा की प्रतिमा के बजाए देवी स्वरूप नव पत्रिका की ही पूजा-अर्चना होती है। पुरोहित प्रबोध भट्टाचार्य के मुताबिक महा सप्तमी के दिन प्रात:काल तय शुभ मुहूर्त पर नव पत्रिका पूजन अनुष्ठान कराया गया, जिसमें राजार बाड़ी के यजमान तुषार वरण राय, कुमुद वरण राय समेत कई श्रद्धालु ढोल-ढाक के साथ चतुर डोला यानी डोली को कांधे पर लेकर तालाब पहुंचे और मंत्रोच्चार के बीच नव पत्रिका का महा स्नान कराया गया। इसके उपरांत नव पत्रिका को डोली में रखकर दुर्गा मंडप में स्थापित किया गया और माता स्वरूप नव पत्रिका को फल, फूल, पुष्प, नारियल, खीर, पूड़ी व कई तरह के मिष्ठान प्रसाद के तौर पर चढ़ाया गया, साथ ही परंपरा के मुताबिक पाठा की बलि भी दी गई। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने शनिवार को विधि-विधान से षष्ठी पूजन कर तीन कलश स्थापित कर देवी का आह्वान किया था। कुमुद वरण राय के अनुसार मलूटी के विभिन्न हिस्सों में आठ स्थलों पर दुर्गा पूजा की जाती है, जिसमें छह दुर्गा मंडपों में प्रतिमा के बजाए नव पत्रिका की पूजा की परंपरा है, जबकि बदलते समय के साथ अब गांव में दो जगहों पर पंडाल बनाकर सार्वजनिक दुर्गा मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है। पुरोहित प्रबोध भट्टाचार्य के मुताबिक नव पत्रिका पूजा का विशेष महत्व है और बंगाल में इसे कोलाबोऊ पूजा के नाम से भी पुकारा जाता है, जिसे पतरा के अनुसार घोषित समय पर शुरू कर नियत समय के अंदर समापन किया जाता है। महा सप्तमी को मां चामुंडा की पूजा-अर्चना की जाती है, जबकि सोमवार को अष्टमी पर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ संधि पूजन अनुष्ठान किया जाएगा जिसमें पाठा की बलि दी जाती है। नवमी के दिन पूजन, हवन व बलि की परंपरा है, और मलूटी के छय तरफ हिस्से में आयोजित पूजा में गन्ना, कुमड़ा ही नहीं भैंसा, पाठा व भेड़ की बलि देने की परंपरा है। दशमी के दिन मलूटी मां के प्रांगण में मेला का आयोजन और गांव के दोनों सार्वजनिक दुर्गा पूजा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है, तथा एकादशी के दिन से विजया प्रणाम की परंपरा शुरू होती है जो काली पूजा तक चलती है। उल्लेखनीय है कि दुमका जिले में स्थित मलूटी को सौ मंदिरों का गांव कहा जाता है क्योंकि कभी यहां टेराकोटा शैली में बने 108 प्राचीन मंदिर हुआ करते थे, जिनमें से कई आज भी मौजूद हैं। इतिहास के अनुसार यह कभी बाज बसांत राजवंश की राजधानी थी, जहां के राजा भव्य महल की जगह भगवान शिव के मंदिर बनवाने में आस्था रखते थे, और बंगाल की चारीशाला व आठशाला शैली में बने इन मंदिरों की दीवारों पर रामायण और महाभारत की कथाओं को बेहद खूबसूरती से उकेरा गया है। आज यह ऐतिहासिक धरोहर देश-विदेश के पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!