वनप्लस जल्द ही अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम वनप्लस टर्बो 7 प्रो होगा। यह एक परफॉरमेंस फोक्स्ड स्मार्टफोन होगा, जिसे इस साल के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। इस हैंडसेट को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिनमें दावा किया गया है कि इसमें गेमिंग और फोटोग्राफी दोनों का खास ध्यान रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में एक टिप्स्टर का हवाला देकर बताया गया है कि वनप्लस टर्बो प्रो सीरीज आ रही है, जो इस साल के आखिर तक लॉन्च हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा और इसे 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो लंबे समय तक चलने वाली परफॉरमेंस का संकेत देती है। लीक्स रिपोर्ट्स के अनुसार, वनप्लस टर्बो 7 प्रो में 6.78 इंच का 1.5K डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें गेमिंग के लिए 185Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा। यह रिफ्रेश रेट्स गेमर्स के लिए काफी शानदार साबित हो सकता है। फोन में 3nm SM8845 प्रो प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो इसे तेज और दमदार बनाएगा। कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा। हालांकि, अन्य सेंसर की जानकारी अभी तक साझा नहीं की गई है और कंपनी ने भी इसके फीचर्स को अभी ऑफिशियल तौर पर कंफर्म नहीं किया है। जल्द ही कंपनी इसके फीचर्स का खुलासा करेगी और इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। गेम लवर्स के लिए यह एक शानदार स्मार्टफोन होगा, क्योंकि वनप्लस के इस अपकमिंग फोन में एक्सटर्नल कूलिंग फैन असेसरीज भी दिया जाएगा। इससे साफ पता चलता है कि कंपनी एक परफॉरमेंस फोक्स्ड और हैवी गेम को चलाने वाला स्मार्टफोन लेकर आ रही है। बाजार में इसका मुकाबला आने वाले दिनों में iQOO Z12 टर्बो के साथ देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ही स्मार्टफोन में एक जैसे चिपसेट और इन-बिल्ट कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।
10,000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाला वनप्लस टर्बो 7 प्रो, जानें पूरी डिटेल
वनप्लस जल्द ही अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम वनप्लस टर्बो 7 प्रो होगा। यह एक परफॉरमेंस फोक्स्ड स्मार्टफोन होगा, जिसे इस साल के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। इस हैंडसेट को ले
NRI Post Hindi Desk · 33 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





