फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल की शुरुआत कल से प्लस और ब्लैक मेंबर्स के लिए होने जा रही है, जबकि 9 अक्तूबर 2026 से यह सेल सभी ग्राहकों के लिए लाइव हो जाएगी। इस सेल के दौरान कई बंपर ऑफर्स और डील्स मिलेंगी, जिसमें रियलमी, सैमसंग, आईफोन और शाओमी समेत कई स्मार्टफोन शामिल हैं। इसी सेल के दौरान ग्राहकों को रियलमी पी4 पावर 5जी को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका मिलेगा। मौजूदा समय में इस स्मार्टफोन की कीमत 32,999 रुपये है, लेकिन सेल शुरू होने के बाद इसे 29,999 रुपये तक में खरीदा जा सकता है, यानी ग्राहकों को सीधे 3,000 रुपये का फायदा होगा। कंपनी का दावा है कि यह 10,001mAh की बैटरी के साथ आने वाला भारत का पहला स्मार्टफोन है, जो इसे बैटरी के मामले में बाकी फोन्स से अलग बनाता है। रियलमी पी4 पावर 5जी के साथ 80W का अल्ट्रा फास्ट चार्जर मिलता है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि सिर्फ 5 मिनट के चार्ज के बाद इसका इस्तेमाल आधे दिन तक किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, 5 मिनट की चार्जिंग के बाद 3.9 घंटे तक यूट्यूब का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रियलमी पी4 पावर 5जी में 6.8 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है और इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया गया है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 अल्ट्रा (4 नैनोमीटर) चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB रैम और स्टोरेज के दो ऑप्शन 128GB और 256GB स्टोरेज मिलते हैं। कैमरे के मामले में रियलमी पी4 पावर 5जी में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जबकि 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिग बिलियन डेज सेल 9 अक्तूबर से शुरू होने जा रही है और इस दौरान स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर मिलेगा। इसके अलावा मोबाइल असेसरीज और लाइफस्टाइल से जुड़े सामान पर भी ऑफर मिल रहा है। जो ग्राहक कम कीमत में लंबी बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, उनके लिए यह सेल खास मौका साबित हो सकती है।
10,001mAh बैटरी वाला भारत का पहला फोन, सेल में 3,000 रुपये सस्ता
फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल की शुरुआत कल से प्लस और ब्लैक मेंबर्स के लिए होने जा रही है, जबकि 9 अक्तूबर 2026 से यह सेल सभी ग्राहकों के लिए लाइव हो जाएगी। इस सेल के दौरान कई बंपर ऑफर्स और डील्स मि
NRI Post Hindi Desk · 48 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





