|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

12 लाख की सैलरी भी 4 लाख जैसी! बेंगलुरु में टेक प्रोफेशनल ने क्यों कही ये बात?

बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन वैली के नाम से जाना जाता है, लेकिन वहां रहना और गुजारा करना इतना आसान नहीं है। जहां एक ओर लोगों को अच्छी सैलरी मिलती है, वहीं बेंगलुरु में रहने-खाने का खर्च हर किसी को सोचन

NRI Post Hindi Desk · 52 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
12 लाख की सैलरी भी 4 लाख जैसी! बेंगलुरु में टेक प्रोफेशनल ने क्यों कही ये बात?
📷 NRI Post Hindi Desk

बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन वैली के नाम से जाना जाता है, लेकिन वहां रहना और गुजारा करना इतना आसान नहीं है। जहां एक ओर लोगों को अच्छी सैलरी मिलती है, वहीं बेंगलुरु में रहने-खाने का खर्च हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक टेक प्रोफेशनल ने बेंगलुरु की जीवनशैली और खर्चों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इस वीडियो को शिवांक गोयल नाम के शख्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। गोयल एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में प्रोडक्ट मैनेजर हैं और इसके साथ ही कंटेंट भी बनाते हैं। उन्होंने अपने वीडियो में दावा किया कि बेंगलुरु में 12 लाख सालाना की सैलरी भी महज 4 लाख सालाना जैसी महसूस होती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी व्यक्ति की सैलरी 1 लाख रुपये प्रति माह से कम है, तो उसे बेंगलुरु नहीं आना चाहिए। गोयल के मुताबिक इस शहर में मजे का मतलब बिल्कुल साफ है, जो ओवरस्पेंडिंग और कैफे कल्चर से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि यहां किसी भी प्रोग्राम के लिए टिकट लेना पड़ता है और अगर आपकी कोई हॉबी है, तो उसके लिए भी आपको पैसे चुकाने ही पड़ते हैं। शिवांक गोयल ने अपनी पोस्ट में आगे यह भी बताया कि यह शहर इतना कमर्शियल हो चुका है कि घर से बाहर पैर रखते ही लंबा बिल बन जाता है। इतना ही नहीं, यहां कहीं आने-जाने का खर्च भी बहुत ज्यादा है। उन्होंने वीडियो में बताया कि 2 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट देना अब आम बात हो गई है। इसके अलावा महज 5 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए भी 600 रुपये देने पड़ते हैं और इस दौरान 1 घंटे का समय ट्रैफिक में बर्बाद होता है। गोयल ने यह भी कहा कि अगर आपको कुछ हॉबी है तो उसके लिए भी पैसे देने होंगे। कुब्बन पार्क जैसी सार्वजनिक जगहों पर जाने के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ता है। उनके मुताबिक 12 लाख सालाना का पैकेज इस शहर में 4 लाख रुपये सालाना के पैकेज जैसा ही लगता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है और लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!