पुणे के रहने वाले एक इंजीनियर की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है, जिसने अच्छी सैलरी वाली नौकरी छोड़कर अपना फूड ट्रक का बिजनेस शुरू किया और अब कथित तौर पर हर महीने करीब तीन लाख रुपये का मुनाफा कमा रहा है, लेकिन इसके बावजूद उसे शादी के प्रस्ताव नहीं मिल रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने अपने दोस्त के बेटे का उदाहरण देते हुए यह कहानी साझा की, जिसमें बताया गया कि युवक ने एक अच्छे कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और कॉरपोरेट सेक्टर में करीब बारह लाख रुपये के सालाना पैकेज पर नौकरी की। हालांकि, नौकरी करने के बाद उसने इसे छोड़ने का फैसला किया और अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पुणे में फूड ट्रक का कारोबार शुरू किया। पोस्ट के मुताबिक, युवक सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक और फिर शाम को छह बजे से रात दस बजे तक अपना फूड ट्रक संभालता है, यानी वह दिन में केवल कुछ घंटे ही काम करता है। दावा किया गया है कि इस बिजनेस से उसे हर महीने लगभग तीन लाख रुपये का मुनाफा हो रहा है, जो पहले की बारह लाख रुपये सालाना की नौकरी से कहीं अधिक है, और युवक अपने इस फैसले से काफी खुश भी है। लेकिन इस कहानी का दूसरा पहलू यह है कि बिजनेस से अच्छी कमाई के बावजूद युवक को शादी के लिए रिश्ते नहीं मिल रहे हैं। पोस्ट में यह सवाल उठाया गया कि क्या भारत में आज भी शादी के लिए लड़के का पेशा उसकी कमाई से अधिक मायने रखता है और क्या खुद का कारोबार करने वाले व्यक्ति को नियमित नौकरी करने वाले की तुलना में कम महत्व दिया जाता है। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, जहां कुछ यूजर्स ने कहा कि समाज में आज भी स्थायी नौकरी और तय पद को अधिक महत्व दिया जाता है, जबकि कुछ लोगों ने युवक के साहसिक फैसले की तारफी की है। एक यूजर ने अपने रिश्तेदार का उदाहरण देते हुए बताया कि वह गांव में हर महीने करीब एक लाख रुपये कमाते हैं, लेकिन नौकरी नहीं होने की वजह से उनकी शादी नहीं हो पा रही है, वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद अपना कारोबार खड़ा करना और उससे अच्छा मुनाफा कमाना वाकई काबिल-ए-तारीफ है। यह मामला एक बार फिर से समाज की उस सोच पर सवाल उठाता है, जिसमें पेशे को हैसियत से जोड़कर देखा जाता है।
12 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया फूड ट्रक, अब हर महीने 3 लाख कमाई, फिर भी नहीं मिल रहे शादी के रिश्ते
पुणे के रहने वाले एक इंजीनियर की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है, जिसने अच्छी सैलरी वाली नौकरी छोड़कर अपना फूड ट्रक का बिजनेस शुरू किया और अब कथित तौर पर हर महीने करीब तीन लाख रुपये का मुनाफ
NRI Post Hindi Desk · 3 घंटे पहले · अपडेट 3 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




