|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में दोहरा शतक, जानिए कितनी है संपत्ति

टीम इंडिया के 'बेबी बॉस' कहे जाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में अपने बल्ले से ऐसा गदर मचाया कि सब हैरान रह गए। दोहा के क्रिकेट ग्राउंड पर भारत-ए और संयुक्त अरब अ

NRI Post Hindi Desk · 9 घंटे पहले · अपडेट 2 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में दोहरा शतक, जानिए कितनी है संपत्ति
📷 NRI Post Hindi Desk

टीम इंडिया के 'बेबी बॉस' कहे जाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में अपने बल्ले से ऐसा गदर मचाया कि सब हैरान रह गए। दोहा के क्रिकेट ग्राउंड पर भारत-ए और संयुक्त अरब अमीरात के बीच मुकाबले में उन्होंने महज 52 गेंदों में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया। इस दौरान उनके बल्ले से 28 छक्के और 7 चौके निकले। बिहार से आने वाले बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 14 साल की उम्र में आईपीएल 2025 में डेब्यू किया था, जब राजस्थान रॉयल्स ने उनके 30 लाख रुपये बेस प्राइस के मुकाबले नीलामी में उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद आईपीएल 2026 में 15 साल की उम्र में वैभव को इसी प्राइस पर रिटेन किया गया, यानी दो आईपीएल सीजन में उन्होंने 2.2 करोड़ रुपये कमाए। आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक परफॉर्मेंस की दम पर उन्होंने सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया और किसी एक टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। आईपीएल फीस के अलावा उनकी ताबड़तोड़ इनिंग्स के चलते इनामों की बारिश भी होती रही है, जिसमें सबसे ज्यादा छक्कों के लिए 10 लाख रुपये, 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन' बनने पर 10 लाख रुपये, 'मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन' रहने पर 15 लाख रुपये और ऑरेंज कैप जीतने पर 10 लाख रुपये का कैश प्राइस शामिल है। इसके अलावा अंडर-19 क्रिकेट समेत अलग-अलग फॉर्मेट में खेलने पर उन्हें हर मैच के 20 हजार रुपये मिलते हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी उनकी तगड़ी इनकम होती है, जिसमें क्रिकेट इक्विपमेंट पार्टनरशिप के तहत सरीन स्पोर्ट्स इंडस्ट्रीज के साथ उनका जुड़ाव है और कंपनी ने एक खास 'वैभव सूर्यवंशी एडिशन' बैट रेंज भी पेश की है। जाइडस वेलनेस के ब्रांड कॉम्प्लान ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था और वे गूगल पे के एक कैंपेन में भी नजर आते हैं। बीते मई 2026 में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने उन्हें राज्य के स्वास्थ्य विभाग का एंबेसडर बनाने की योजना का ऐलान किया था। वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ का सटीक आंकड़ा मौजूद नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी कुल संपत्ति करीब 4-5 करोड़ रुपये है।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!