|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

20 हजार के बजट में कौन सा 5जी फोन बेस्ट? सैमसंग, वीवो और रियलमी की पूरी तुलना

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने इंडियन मार्केट में कुछ हफ्तों पहले ही Galaxy F70 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। सैमसंग का यह फोन 20 हजार रुपये के रेंज में लॉन्च किया गया है। इस सेगमेंट में सैमसंग

NRI Post Hindi Desk · 34 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
20 हजार के बजट में कौन सा 5जी फोन बेस्ट? सैमसंग, वीवो और रियलमी की पूरी तुलना
📷 NRI Post Hindi Desk

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने इंडियन मार्केट में कुछ हफ्तों पहले ही Galaxy F70 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। सैमसंग का यह फोन 20 हजार रुपये के रेंज में लॉन्च किया गया है। इस सेगमेंट में सैमसंग के स्मार्टफोन का मुकाबला Vivo T5 Lite 5G और Realme P4R 5G जैसे फोन से है। अगर आप भी इस बजट में स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कौन-सा स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट रहेगा, यह जानना जरूरी है। तीनों ही स्मार्टफोन अपनी-अपनी खूबियों के चलते बाजार में मुकाबला कर रहे हैं और ग्राहकों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि 20 हजार रुपये के बजट में कौन-सा फोन खरीदा जाए। डिस्प्ले की बात करें तो Samsung के Galaxy F70 स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। Vivo T5 Lite की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, Realme P4R में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8 इंच का HD+ LCD पैनल दिया गया है। यानी डिस्प्ले के मामले में सैमसंग AMOLED पैनल के साथ बढ़त बनाता है, जबकि वीवो और रियलमी हाई रिफ्रेश रेट वाले LCD पैनल के साथ आते हैं। बैटरी और चार्जिंग के मामले में तीनों फोन में बड़ा अंतर देखने को मिलता है। Samsung Galaxy F70 में 5,000mAh की बैटरी और 25W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, Vivo T5 Lite 5G में 6,500mAh की बैटरी के साथ 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दिया गया है। इन तीनों स्मार्टफोन में से रियलमी के P4R 5G में सबसे बड़ी 8,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। यानी लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए रियलमी का फोन सबसे आगे नजर आता है। कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy F70 स्मार्टफोन को 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। फिलहाल लॉन्च ऑफर के तहत सैमसंग के इस फोन को 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। Vivo T5 Lite के 4जीबी और 64जीबी वेरिएंट को 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। Realme P4R 5G की बात करें तो 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाले मॉडल को 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इस तुलना से साफ है कि अगर आपको AMOLED डिस्प्ले और ब्रांड वैल्यू के साथ ऑफर कीमत पर फोन चाहिए तो सैमसंग Galaxy F70 5G बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, अगर आपकी प्राथमिकता बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग है तो रियलमी P4R 5G आपके लिए उपयुक्त रहेगा, जबकि कम कीमत में संतुलित बैटरी और डिस्प्ले के लिए वीवो T5 Lite 5G पर विचार किया जा सकता है। खरीदारी से पहले अपनी जरूरतों के अनुसार डिस्प्ले, बैटरी और कीमत का मिलान जरूर कर लें, ताकि आपके पैसे की पूरी कीमत मिल सके। यह भी पढ़ें- 10,000 mAh बैटरी वाले Vivo के नए 5G फोन की सेल शुरू, AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!