|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

2027 से बदलेगा कारों का खेल! इलेक्ट्रिक कार एक, गिनी जाएगी तीन के बराबर

देश के कार बाजार में एक बड़ा बदलाव दस्तक देने जा रहा है। अभी तक कंपनियों के लिए ज्यादा कारें बेचना सबसे बड़ा खेल था, लेकिन अब तस्वीर कुछ बदलने वाली है। अब सवाल यह भी होगा कि कुल बेची गई कारों में कितन

NRI Post Hindi Desk · 55 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

देश के कार बाजार में एक बड़ा बदलाव दस्तक देने जा रहा है। अभी तक कंपनियों के लिए ज्यादा कारें बेचना सबसे बड़ा खेल था, लेकिन अब तस्वीर कुछ बदलने वाली है। अब सवाल यह भी होगा कि कुल बेची गई कारों में कितनी कारें इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड थीं और ये कारें कितना ईंधन खर्च करती हैं तथा कितना कार्बन उत्सर्जन यानी कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ती हैं। दरअसल, देश में कारों से होने वाले प्रदूषण को कम करने और कंपनियों को ज्यादा ईंधन किफायती वाहन बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पैसेंजर व्हीकल्स के लिए कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल इकोनॉमी फेज 3 यानी कैफे-3 नियमों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ये नए नियम 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे और 31 मार्च 2032 तक प्रभावी रहेंगे। असली खेल अब इस बात का होगा कि कार कंपनी अपने पूरे बेड़े का औसत कितना स्वच्छ और कितना किफायती रख पाती है। कैफे-3 के जिन नए नियमों को 2027 से लागू करने की तैयारी है, उनमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एक बैटरी इलेक्ट्रिक कार को कंपनी के बेड़े में तीन कारों के बराबर गिना जाएगा। यानी इलेक्ट्रिक वाहन सिर्फ सड़क पर धुआं कम नहीं करेगा, बल्कि कंपनी के लिए नियमों का हिसाब भी आसान करेगा। इसके साथ ही हाइब्रिड, फ्लेक्स-फ्यूल और दूसरी ईंधन बचाने वाली तकनीक को भी फायदा मिलेगा। कैफे-3 यानी कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल इकोनॉमी सरकार द्वारा तय किया गया ऐसा नियम है जो किसी कार कंपनी के पूरे बेड़े के औसत ईंधन खपत और कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को नियंत्रित करता है। इसका मकसद कंपनियों को ज्यादा ईंधन किफायती और कम प्रदूषण फैलाने वाले वाहन बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। कैफे-3 नियम केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के तहत आने वाले एम1 श्रेणी के मोटर वाहनों पर लागू होंगे। इन नियमों के तहत कंपनियों को हर वित्तीय वर्ष में अपने पूरे वाहन बेड़े की औसत ईंधन खपत को सरकार द्वारा तय सीमा के भीतर रखना होगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय परीक्षण और गणना, रिपोर्टिंग, उत्पादन, कार्बन न्यूट्रैलिटी कारक और छूट कारक जैसे नियमों को संबंधित मंत्रालयों और विभागों के साथ मिलकर लागू करेगा। कैफे-3 के तहत कंपनियों के लिए सालाना औसत ईंधन खपत का मानक संशोधित भारतीय ड्राइविंग साइकिल के आधार पर तय किया जाएगा। इसका सूत्र एक गुणा डब्ल्यू घटा बी प्लस सी रखा गया है। यहां डब्ल्यू कंपनी की ओर से भारत में बिक्री के लिए बनाए या आयात किए गए नए वाहनों का औसत खाली वजन है, जबकि बी की तय मूल्य 1,229 किलोग्राम है। सरकार ने 2027-28 में ए की मूल्य 0.00158 और सी की मूल्य 3.9960 लीटर प्रति 100 किलोमीटर रखी है। इसके बाद यह सीमा लगातार कम होती जाएगी। 2031-32 में ए घटकर 0.00131 और सी घटकर 3.3273 लीटर प्रति 100 किलोमीटर रह जाएगी। यानी समय के साथ कंपनियों को अपने बेड़े की औसत ईंधन खपत को और बेहतर करना होगा। आसान भाषा में कहें तो कंपनियों को लगातार ऐसे वाहनों का निर्माण करना होगा जो बेहतर माइलेज दें। कैफे-3 के तहत 2028-29 में ए की मूल्य 0.00152 और सी की मूल्य 3.8600 रहेगी, जबकि 2029-30 में ए 0.00148 और सी 3.7585 होगा। आगे चलकर साल 2030-31 में ए 0.00139 और सी 3.5313 तक आ जाएगा। अगर किसी कंपनी के पूरे बेड़े का औसत खाली वजन 1,229 किलोग्राम है, तो उसका ईंधन खपत स्टैंडर्ड 2027-28 में 3.996 लीटर प्रति 100 किलोमीटर होगा, जो लगभग 25.03 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज है। यही स्टैंडर्ड 2031-32 में घटकर 3.3273 लीटर प्रति 100 किलोमीटर रह जाएगा। हर वित्तीय वर्ष में कंपनी की वास्तविक औसत ईंधन खपत इस तय मानक के बराबर या उससे कम होना जरूरी होगा। कैफे-3 में किसी मॉडल की वास्तविक ईंधन खपत उसके प्रकार अनुमोदन प्रक्रिया के दौरान दर्ज टेलपाइप कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन के आधार पर निकाली जाएगी। पेट्रोल कार के लिए 0

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!