|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
इमिग्रेशन

2027 की जंग: अवध से पूर्वांचल तक कमजोर दुर्गों को दुरुस्त करेंगे भाजपा-आरएसएस, तीन चरणों में बैठकों का खाका तैयार

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की फतह की स्क्रिप्ट लिखने में आरएसएस और भाजपा जुट गई हैं। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के उत्तर प्रदेश प्रवास और

NRI Post Hindi Desk · 69 दिन पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
2027 की जंग: अवध से पूर्वांचल तक कमजोर दुर्गों को दुरुस्त करेंगे भाजपा-आरएसएस, तीन चरणों में बैठकों का खाका तैयार
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की फतह की स्क्रिप्ट लिखने में आरएसएस और भाजपा जुट गई हैं। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के उत्तर प्रदेश प्रवास और दौरों के बीच आरएसएस के साथ तीन स्थानों पर बैठकों की रूपरेखा बनाई गई है। संघ और भाजपा के बीच समन्वय बनाने का दायित्व निभाने वाले राष्ट्रीय सह सरकार्यवाह अरुण कुमार इन बैठकों में मौजूद रहेंगे। इस तरह उत्तर प्रदेश में जो इलाके कमजोर हैं, उन्हें भाजपा और आरएसएस मिलकर दुरुस्त करने का प्लान बनाएंगे। मिशन 2027 को लेकर बीएल संतोष और विनोद तावड़े लखनऊ के दौरे पर पहुंचे हैं। इस बार वे राजधानी के दायरे से बाहर निकलकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में जाकर सियासी नब्ज टटोलेंगे, जिसके लिए लखनऊ-उन्नाव रोड पर भाजपा और संघ की समन्वय बैठक चल रही है। इस बैठक में भाजपा की सत्ता की हैट्रिक का खाका खींचा जा रहा है। विनोद तावड़े लखनऊ में हैं और अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में डेरा डाले रखेंगे। इस दौरान वे सबसे पहले गोरक्ष क्षेत्र के गोरखपुर और काशी क्षेत्र के प्रयागराज में बैठक करेंगे। इसके बाद अवध क्षेत्र के अयोध्या में बैठक करने के बाद दूसरे राउंड में कानपुर, ब्रज और पश्चिम क्षेत्र की सियासी नब्ज समझने के लिए महामंथन करेंगे। लखनऊ-उन्नाव रोड पर संघ, भाजपा और सरकार की समन्वय बैठक चल रही है, जिसमें बीएल संतोष और विनोद तावड़े सहित संघ के राष्ट्रीय सह सरकार्यवाह अरुण कुमार मौजूद हैं। इसके अलावा भाजपा के सभी छह क्षेत्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार के दो मंत्री भी मौजूद हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी पहुंचे हैं। संघ और भाजपा की यह ब्रेनस्टॉर्मिंग मीटिंग 2027 चुनाव की जमीनी तैयारी को लेकर है। संघ, सरकार और संगठन जमीनी स्तर पर किस तरीके से समन्वय के साथ काम करें, जमीनी मुद्दे और खासकर जो नाराजगी इस वक्त उपजी हुई है, उससे निपटने की रणनीति को लेकर यह बैठक है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के सामने फिलहाल जहां जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और संगठन के बीच आंतरिक विरोध खत्म करने की चुनौती है, वहीं दूसरी तरफ धार्मिक कार्यक्रमों, जनसंख्या असंतुलन, घुसपैठ, हिंदुत्व, पीडीए और ध्रुवीकरण समेत कई विषयों पर पार्टी नए सिरे से एजेंडा तय करने की तैयारी में है। बैठकों में संघ से विभाग, प्रांत व क्षेत्र प्रचारक भी रहेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को 18 अगस्त को उत्तर प्रदेश के प्रभारी की कमान सौंपी गई थी। उसके बाद से उनका यह प्रदेश का तीसरा दौरा है। पहली बार उन्होंने लखनऊ में पदाधिकारियों संग बैठक कर फीडबैक लिया था। दूसरी बार राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष संग लखनऊ आए थे और कानपुर का भी दौरा किया था। इस बार वह अवध और पूर्वांचल में सियासी माहौल परखने का काम करेंगे। विनोद तावड़े अब उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं संग बैठकें करेंगे। साथ ही वे पार्टी की चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे और नाराजगी दूर करने की कवायद करेंगे। तावड़े उत्तर प्रदेश में प्रयागराज से लेकर गोरखपुर और अयोध्या तक मंथन करेंगे। इस फीडबैक के आधार पर आगे की रणनीति तैयार करेंगे। विनोद तावड़े उत्तर प्रदेश में अपने अभियान का आगाज गोरखपुर क्षेत्र से कर रहे हैं। 17 और 18 सितंबर तक तावड़े गोरखपुर में रहेंगे, जहां वे गोरखपुर क्षेत्र की बैठक करेंगे। उसके बाद अवध क्षेत्र की बैठक के लिए 19 और 20 सितंबर को अयोध्या जाएंगे। इसके बाद वे काशी क्षेत्र की बैठक प्रयागराज में 21 और 22 सितंबर के बीच करेंगे। विनोद तावड़े के इस दौरे का मुख्य मकसद है कि प्रदेश के सियासी माहौल को समझकर आगे की दिशा तय की जाए। इसमें अपनी पार्टी के साथ ही विपक्षियों के कमजोर और मजबूत पक्ष को भी समझने की कोशिश होगी। संगठन, सरकार के कामकाज, प्रत्याशियों की स्थिति और संभावित प्रत्याशियों को लेकर लोगों की राय लेंगे। इस

🔔 इमिग्रेशन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!