|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

22 सेकंड में पलटी जिंदगी! बेकाबू कार 100 फीट गहरी खाई में गिरी, एक की मौत

उत्तराखंड के हाड़ी इलाके त्यूणी से एक बेहद खौफनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। 2 अक्टूबर 2026 को यहां एक भयानक हादसा हो गया, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। इस हादसे का एक लाइव वी

NRI Post Hindi Desk · 51 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
22 सेकंड में पलटी जिंदगी! बेकाबू कार 100 फीट गहरी खाई में गिरी, एक की मौत
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तराखंड के हाड़ी इलाके त्यूणी से एक बेहद खौफनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। 2 अक्टूबर 2026 को यहां एक भयानक हादसा हो गया, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। इस हादसे का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पहाड़ों का एक सुहाना सफर महज 22 सेकंड के भीतर मौत के खौफनाक मंजर में बदल गया। वीडियो में पहले दिखाई देता है कि पहाड़ी रास्ते पर एक तेज रफ्तार कार आगे बढ़ रही है। अचानक ड्राइवर का कंट्रोल गाड़ी से छूट जाता है। बेकाबू हुई कार सड़क किनारे लगे पोल से जोरदार टक्कर खाते हुए सीधे 100 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरती है। कार के अंदर लगे डैशबोर्ड कैमरे में ये पूरा हादसा कैद हो गया, जिससे हादसे की भयावहता साफ तौर पर देखी जा सकती है। इस हादसे के वक्त कार में दुर्गेश चौधरी, सुनील और ऋषभ सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में दुर्गेश चौधरी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि बाकी दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की, वहीं दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी रास्तों पर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरों की ओर इशारा करता है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!