|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

25 वर्ष की निष्काम सेवा का मील का पत्थर, अमित शाह बोले- मोदी गरीबों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण का पर्याय

सरकार प्रमुख के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर देश-विदेश के अनेक नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर कहा कि मोदी की 25 वर्षों की

NRI Post Hindi Desk · 48 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
25 वर्ष की निष्काम सेवा का मील का पत्थर, अमित शाह बोले- मोदी गरीबों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण का पर्याय
📷 NRI Post Hindi Desk

सरकार प्रमुख के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर देश-विदेश के अनेक नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर कहा कि मोदी की 25 वर्षों की सेवा और समर्पण की पहचान अथक परिश्रम, अद्वितीय संकल्प और देश को सर्वोपरि रखने के लक्ष्य से रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में मोदी की सेवा, संघर्ष और समर्पण की निरंतर यात्रा गरीबों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण का पर्याय बन गई है। शाह ने कहा कि जन-केंद्रित नीतियों, उनके कार्यान्वयन, निर्णय लेने में दृढ़ता, पारदर्शिता और परिणामों की गारंटी के माध्यम से मोदी ने शासन की परिभाषा बदल दी है और प्रदर्शन की राजनीति का आदर्श स्थापित किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी इन वर्षों में लोगों की सेवा के प्रति समर्पित रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि मोदी ने अपने 25 स्वर्णिम वर्षों के दौरान जन सेवा और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक अवधि नहीं है, बल्कि स्पष्ट दृष्टि, अडिग संकल्प और एक आधुनिक भारत के निर्माण का ऐतिहासिक अध्याय है। द्रविड़ मुनेत्र कषगम के प्रचार सचिव सीवीएमपी एझिलारासन ने कहा कि राजनीतिक जीवन में 25 वर्ष का कार्यकाल कोई साधारण बात नहीं है, यह वास्तव में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और इसे सराहा जाना चाहिए। अन्नाद्रमुक के नेता कोवई सथ्यान ने प्रधानमंत्री के शासन रिकॉर्ड की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने जिन चुनौतियों का सामना किया, वे अलग और अनूठी थीं, और उन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर पहुंचाकर अपनी प्रशासनिक क्षमताओं को साबित किया है। तेदेपा नेता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और भारत भाग्यशाली है कि उसे सही समय पर, सही स्थान पर सही नेता मिला। इस अवसर पर जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची, फिलीपींस के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस, नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद तिनुबू, बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्थ डी. वेवर, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यूंग और डोमिनिका के शासन प्रमुख समेत कई देशों के नेताओं ने बधाई संदेश भेजे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी नेताओं को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है। गौरतलब है कि सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी का आशीर्वाद भी लिया।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!