मुजफ्फरपुर में आवागमन सुलभ करने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से मधौल से सदातपुर तक 17 किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण कराया गया था। पिछले वर्ष ही इस बाईपास से आवागमन शुरू हुआ था, लेकिन सालभर के भीतर ही यह बाईपास मधौल के समीप धंस गया है। बाईपास के किनारे सड़क पूरी तरह धंस गई और सड़क का हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया है। अब तक यह मामला एनएचएआई के संज्ञान में नहीं आया है, जबकि स्थानीय लोग सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाने लगे हैं। विदित हो कि यह सड़क करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से एनएचएआई ने बनवाई थी और यह पटना-हाजीपुर एनएच को मोतिहारी हाईवे से सीधे जोड़ती है। इस बाईपास के बनने से मोतिहारी की ओर से आने वाले वाहनों को बैरिया-चांदनी चौक या भगवानपुर रामदयालु होकर हाजीपुर जाने की आवश्यकता समाप्त हो गई थी और सदातपुर से सीधे इस बाईपास के माध्यम से पटना-हाजीपुर एनएच पर पहुंचा जा सकता था। आवागमन शुरू होने से रामदयालु से बहुत हद तक ट्रैफिक लोड कम हुआ था, लेकिन अब अचानक बाईपास के धंसने के कारण आवागमन प्रभावित होने की संभावना है। हालांकि सड़क धंसने की घटना किनारे में हुई है, लेकिन यदि इसकी मरम्मत नहीं की गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। घटना के बाद से इस 250 करोड़ की परियोजना की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द जांच की मांग कर रहे हैं।
250 करोड़ की लागत से बना बाईपास सालभर में धंसा, मुजफ्फरपुर में सड़क का किनारा भरभराकर गिरा; गुणवत्ता पर सवाल
मुजफ्फरपुर में आवागमन सुलभ करने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से मधौल से सदातपुर तक 17 किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण कराया गया था। पिछले वर्ष ही इस बाईपास से आवागमन शुरू हुआ था, लेकिन
NRI Post Hindi Desk · 7 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




