राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व सहायक डी कैंप अधिकारी और सोशल मीडिया पर 'नेशनल क्रश' के नाम से फेमस हुए मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने केवल 30 वर्ष की आयु में भारतीय सेना से रिटायरमेंट ले लिया है। अपने पूरे 12 वर्ष के करियर में उन्होंने कई बड़ी जिम्मेदारियां संभाली हैं। लद्दाख जैसे दुर्गम इलाके में पोस्टिंग, 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज का हिस्सा रहना और आखिरी में राष्ट्रपति भवन में एडीसी की बेहद अहम जिम्मेदारी निभाना उनके करियर की प्रमुख उपलब्धियां रही हैं। लेकिन समय से पहले उनके रिटायरमेंट को लेकर पहले तो कई लोग हैरान हुए और अब सवाल उठ रहे हैं कि 12 साल की सेवा देने के बाद उन्हें कितनी पेंशन मिलेगी। इस सवाल का जवाब जानने के लिए आर्मी पेंशन रेगुलेशन के नियमों को समझना जरूरी है। नियमों के मुताबिक किसी भी अधिकारी को रिटायरमेंट के बाद पेंशन पाने के लिए कम से कम 20 साल की सेवा पूरी करनी होती है। हालांकि अगर कोई अधिकारी समय से पहले रिटायरमेंट ले लेता है लेकिन उसने 15 साल की सर्विस पूरी की होती है, तो उसे लेट एंट्रेंस मानते हुए 5 साल की छूट के साथ पेंशन का हकदार माना जाता है। लेकिन मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने सेना में करीब 12 साल की सेवा दी है, जो पेंशन के इन नियमों को पूरा नहीं करती। पेंशन पाने के लिए कम से कम 15 से 20 साल की सेवा जरूरी है, जिससे वह काफी दूर हैं। इसका साफ मतलब है कि उन्हें किसी तरह की मासिक पेंशन नहीं मिलेगी। हालांकि भले ही मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल को पेंशन की सुविधा न मिले, लेकिन उन्हें रिटायरमेंट या सर्विस ग्रेच्युटी जैसे एकमुश्त फायदे जरूर मिलेंगे, जो मंथली पेंशन से काफी अलग होते हैं। इसके साथ ही उन्हें सेवा के दौरान जमा हुई प्रोविडेंट फंड की राशि भी मिलेगी। इसके अलावा छुट्टियों के बदले मिलने वाला भुगतान और अन्य टर्मिनल बेनिफिट्स भी उन्हें दिए जा सकते हैं। यानी सेना से रिटायर होने के बाद उन्हें एकमुश्त लाभ तो मिलेंगे, लेकिन हर महीने पेंशन के रूप में कोई निश्चित आय नहीं होगी। यही कारण है कि उनके रिटायरमेंट के फैसले पर अब पेंशन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
30 की उम्र में सेना से रिटायर हुए 'नेशनल क्रश' मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल, जानिए क्या मिलेगी पेंशन?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व सहायक डी कैंप अधिकारी और सोशल मीडिया पर 'नेशनल क्रश' के नाम से फेमस हुए मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने केवल 30 वर्ष की आयु में भारतीय सेना से रिटायरमेंट ले लिया है। अपने
NRI Post Hindi Desk · 69 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





