|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

30 लाख का कर्ज और नौकरी गई, एआई इंजीनियर ने रेडिट पर मांगी मदद

आज के दौर में नौकरी का कोई भरोसा नहीं रह गया है, और यह बात एक भारतीय टेक कंपनी में काम करने वाले एआई इंजीनियर के साथ हुई घटना से एक बार फिर साबित हो गई है। इस इंजीनियर को उस समय नौकरी से निकाल दिया गय

NRI Post Hindi Desk · 50 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

आज के दौर में नौकरी का कोई भरोसा नहीं रह गया है, और यह बात एक भारतीय टेक कंपनी में काम करने वाले एआई इंजीनियर के साथ हुई घटना से एक बार फिर साबित हो गई है। इस इंजीनियर को उस समय नौकरी से निकाल दिया गया जब उसके परिवार ने घर बनाने के लिए 30 लाख रुपये का कर्ज लिया हुआ है। अपनी इस परेशानी को उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर साउथ-टास्क-4762 नाम के यूजर के तौर पर डेवलपर्सइंडिया सबरेडिट पर साझा किया है और यूजर्स से मदद मांगी है। पोस्ट में बताया गया है कि परिवार ने घर बनाने के लिए 30 लाख रुपये का लोन लिया था और पिछले एक साल से वह इसकी किस्त चुका रहे हैं, जबकि लोन को भरने का समय करीब 6 साल का है। यूजर ने कहा कि अब तक वह 3 लाख रुपये चुका चुके हैं, लेकिन नौकरी जाने के बाद उन्हें समझ नहीं आ रहा कि बाकी कर्ज कैसे चुकाएंगे। हालांकि, अपनी पोस्ट में कर्मचारी ने कंपनी का नाम नहीं लिया है, लेकिन उनकी ओर से शेयर किए गए सीवी से पता चलता है कि वे जून 2024 से बेंगलुरु की एक टेक कंपनी में काम कर रहे थे। सीवी के मुताबिक, उनका काम लार्ज लैंग्वेज मॉडल की मदद से जनरेटिव एआई ऐप्स बनाना था, जिससे यह सवाल और भी गहरा हो जाता है कि एआई के तेजी से बढ़ते क्षेत्र में एक एआई इंजीनियर की नौकरी कैसे चली गई। इस पोस्ट में एआई इंजीनियर ने यह भी जिक्र किया कि उनकी पारिवारिक स्थिति इस समय ठीक नहीं है, उनकी मां गंभीर हेल्थ परेशानी से डील कर रही हैं और उनके पिता की उम्र 60 साल से ज्यादा है तथा वह जल्द ही रिटायर होने वाले हैं। उन्होंने लिखा कि मुझे लग रहा है सब कुछ गड़बड़ हो गया है और मैं बहुत डरा हुआ हूं, तथा मुझे समय नहीं आ रहा है कि मैं अपने माता-पिता को ये परेशानी कैसे बताऊं। हालात और भी ज्यादा इसलिए खराब हैं क्योंकि इंजीनियर को जॉब मार्केट के बारे में अच्छे से पता है, और उन्होंने पोस्ट में लिखा कि मुझे इस खराब जॉब मार्केट में नौकरी मिलने का भरोसा नहीं है, इसलिए मैं अपना रिज्यूमे शेयर कर रहा हूं और हो सकते तो मेरी मदद करें। इस पोस्ट को देखने के बाद रेडिट यूजर ने कई प्रतिक्रियाएं दीं, जिनमें कुछ ने कहा कि उन्हें इतना बड़ा लोन नहीं लेना चाहिए था, तो एक यूजर ने पूछा कि आप लोग लगभग बिना किसी आमदनी के 30 लाख का लोन किस गारंटी के साथ ले रहे हैं, क्योंकि आप अच्छी तरह जानते हैं कि आज के जमाने में किसी को भी नौकरी से निकाला जा सकता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने यही बात कही, लेकिन मदद करने को तैयार था और उन्होंने लिखा कि आपने 30 लाख का लोन लेकर गलती की, खैर, मैं आपका रिज्यूमे अपने एचआर टीम को भेज दूंगा। यह मामला बताता है कि टेक और एआई सेक्टर में काम करने वालों के लिए भी नौकरी की पूरी गारंटी नहीं है, और ऐसे में बड़ा कर्ज लेने से पहले सोच-विचार करना बेहद जरूरी है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!