|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

3.32 करोड़ की पोर्शे सर्विस सेंटर में हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन महीने बाद भी मालिक को नहीं मिला न्याय

बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कार मालिक ने अपनी करोड़ों रुपये कीमत की पोर्शे 911 कार को सर्विस के लिए अधिकृत सेंटर पर दिया था, लेकिन वहां हुई दुर्घटना के बाद तीन महीने बीत जा

NRI Post Hindi Desk · 35 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
3.32 करोड़ की पोर्शे सर्विस सेंटर में हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन महीने बाद भी मालिक को नहीं मिला न्याय
📷 NRI Post Hindi Desk

बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कार मालिक ने अपनी करोड़ों रुपये कीमत की पोर्शे 911 कार को सर्विस के लिए अधिकृत सेंटर पर दिया था, लेकिन वहां हुई दुर्घटना के बाद तीन महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई समाधान नहीं मिला है। कार मालिक साहिल सिपानी ने इंस्टाग्राम पर इस पूरी घटना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने 23 जुलाई को अपनी 3.32 करोड़ रुपये कीमत की पोर्शे 911 कार सर्विसिंग के लिए वीएसटी मोटर्स को सौंपी थी। पुलिस के अनुसार, रोड टेस्ट के दौरान ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाई, जिसके कारण कार एक कैब से टकरा गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार मालिक का आरोप है कि उन्होंने अपनी कार एक अधिकृत सर्विस सेंटर को इस भरोसे पर दी थी कि वह सुरक्षित हाथों में है, लेकिन सर्विस सेंटर की निगरानी में ही कार का एक्सीडेंट हो गया। साहिल ने बताया कि वीएसटी मोटर्स, पोर्शे इंडिया और पोर्शे जर्मनी को बार-बार ईमेल भेजने और संपर्क करने के बावजूद तीन महीने गुजर गए हैं, लेकिन अब तक इस मामले का कोई समाधान नहीं निकला है, बल्कि पिछले कुछ हफ्तों से बातचीत ही पूरी तरह से बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि वह इसलिए नाराज नहीं हैं कि गलती हुई है, बल्कि इस बात से ज्यादा निराशा हुई है कि एक विश्व स्तरीय ब्रांड ने इस मामले को कैसे संभाला है। कार मालिक ने कहा कि मैंने अपनी कार पोर्शे के भरोसे पर सौंपी थी और मुझे उम्मीद नहीं थी कि मेरी कोई गलती न होने के बाद भी मुझे महीनों तक चक्कर लगाने पड़ेंगे। यह पूरी घटना इस बात को उजागर करती है कि बड़े ब्रांड्स भी ग्राहकों की समस्याओं के समाधान में कितनी लापरवाही बरत सकते हैं।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!