बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और ढीली त्वचा की समस्या होना बेहद आम बात हो गई है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खानपान में पोषण की भारी कमी, बढ़ता तनाव और प्रदूषण जैसे कारकों की वजह से त्वचा समय से पहले ही बूढ़ी और बेजान दिखने लगती है। अगर आप भी इसी दिक्कत से जूझ रहे हैं और चेहरे पर आई इन बदलावों से परेशान हैं, तो इसके लिए आपको महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स खरीदने या बॉटोक्स जैसे महंगे ट्रीटमेंट कराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आप अपनी रसोई में ही मौजूद एक आसान सी चीज की मदद से घर पर ही प्राकृतिक कोलेजन सीरम तैयार कर सकते हैं, जो आपकी त्वचा को नई जान दे सकता है। यहां हम आपको घर पर ही नेचुरल कोलेजन सीरम बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं, जो हमारी रसोई में रखी अलसी के ओमेगा-3 से ही बनकर तैयार हो जाएगी। अलसी फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स का एक सच्चा पावरहाउस है, जो त्वचा के नेचुरल कोलेजन को बूस्ट करने में मददगार साबित होता है। जब अलसी के जेल में एक चम्मच एलोवेरा जेल, विटामिन ई और बादाम तेल मिलाकर चेहरे पर लगाया जाता है, तो यह एक जादुई कोलेजन सीरम बन जाता है, जो ढीली त्वचा को टाइट रखने और झुर्रियों को कम करने में काफी मदद कर सकता है। इसे हफ्ते में तीन बार लगाने से 45 की उम्र में भी त्वचा 25 जैसी खिली-खिली और चमकदार दिखने लगती है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए दो बड़े चम्मच अलसी के बीज, एक कप पानी, बादाम का तेल, एक बड़ा चम्मच ताजा एलोवेरा जेल या बाजार का प्योर जेल, और एक विटामिन ई कैप्सूल का तेल, जो त्वचा के बैरियर को रिपेयर करने के लिए एक सीक्रेट इंग्रीडिएंट माना जाता है। इसे बनाने का तरीका बेहद आसान है। सबसे पहले एक बर्तन में एक कप पानी और दो चम्मच अलसी डालकर मध्यम आंच पर पांच से सात मिनट तक उबालें। जब पानी में सफेद झाग आने लगे और वह चिपचिपे जेल जैसा बनने लगे, तो गैस बंद कर दें। इसके बाद जेल को तुरंत गर्म-गर्म ही किसी सूती कपड़े या छलनी की मदद से कटोरी में छान लें, क्योंकि ठंडा होने पर यह गाढ़ा हो जाता है। अब इस अलसी के जेल में एक चम्मच एलोवेरा जेल और एक विटामिन ई कैप्सूल का तेल डालकर अच्छी तरह फेंटें। इसके बाद चेहरा अच्छे से धोकर सुखा लें और इस मास्क को चेहरे और गर्दन पर नीचे से ऊपर की तरफ लगाएं। इसे बीस से पच्चीस मिनट तक सूखने दें, जब तक त्वचा खिंची-खिंची महसूस न हो। फिर सादे पानी से चेहरा धो लें और मॉइश्चराइजर लगा लें। बेहतर नतीजों के लिए हफ्ते में तीन बार इसका इस्तेमाल करें। यह प्राकृतिक नुस्खा न सिर्फ आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ता, बल्कि त्वचा को अंदर से पोषण देकर उसे जवां और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है।
45 की उम्र में पाएं 25 जैसी त्वचा, अलसी के जेल में मिलाएं ये 3 चीजें और बनाएं घर पर ही प्राकृतिक कोलेजन सीरम
बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और ढीली त्वचा की समस्या होना बेहद आम बात हो गई है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खानपान में पोषण की भारी कमी, बढ़ता तनाव और प्रदूषण जैसे कारकों की वज
NRI Post Hindi Desk · 51 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




