|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

45 मिनट का शो 12 मिनट में निपटाया, अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ का नोटिस, कानपुर में एफआईआर की अर्जी

कानपुर में 15 अक्टूबर को लाजपत भवन लान में आयोजित 'नगाड़ा नाइट' कार्यक्रम के आयोजकों ने इंटरनेट मीडिया इंफ्लुएंसर और अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। आयोजकों की ओर स

NRI Post Hindi Desk · 31 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
45 मिनट का शो 12 मिनट में निपटाया, अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ का नोटिस, कानपुर में एफआईआर की अर्जी
📷 NRI Post Hindi Desk

कानपुर में 15 अक्टूबर को लाजपत भवन लान में आयोजित 'नगाड़ा नाइट' कार्यक्रम के आयोजकों ने इंटरनेट मीडिया इंफ्लुएंसर और अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। आयोजकों की ओर से अधिवक्ता करीम अहमद सिद्दीकी ने बताया कि कार्यक्रम में अंजलि अरोड़ा का 45 मिनट का शो होना तय हुआ था, लेकिन उन्होंने मात्र 12 मिनट की परफॉर्मेंस के बाद कार्यक्रम छोड़कर चली गईं। इस कार्यक्रम का आयोजन शोर बैंड के संचालक अमन निगम, डिजिटल मार्केटिंग कंपनी संचालक आशीष कुमार और इवेंट प्लानर अनुभव राज ने किया था। अंजलि अरोड़ा की मैनेजर, जो नार्थ ईस्ट दिल्ली के शहादरा निवासी प्रीति दुबे हैं, के साथ तीन लाख रुपये में शो तय हुआ था। आयोजकों के अनुसार 75 हजार रुपये बकाया होने पर अंजलि अरोड़ा एयरपोर्ट से नहीं निकलीं, जिसके बाद उनका पूरा भुगतान किया गया। अधिवक्ता ने बताया कि शो के स्पांसरों द्वारा पूरी राशि न देने से आयोजकों को 20 लाख रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ। भेजे गए कानूनी नोटिस में 20 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति और सामाजिक, व्यवसायिक तथा मानसिक क्षति के लिए एक करोड़ रुपये की मांग की गई है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि अंजलि अरोड़ा ने मंच से कहा था कि अगर ऐसा व्यवहार हुआ तो कानपुर में कोई सेलिब्रिटी आएगा नहीं, इसलिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। आयोजकों ने अंजलि अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का एक प्रार्थना पत्र भी डाक के जरिये स्वरूप नगर थाने में भेजा है। उल्लेखनीय है कि अंजलि अरोड़ा को इंटरनेट मीडिया पर 'कच्चा बादाम गर्ल' के नाम से भी जाना जाता है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!