भारतीय वाहन बाजार में छोटी हैचबैक कारों की मांग हमेशा से बनी रही है, और इसी वजह से लगभग हर वाहन निर्माता कंपनी इस सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराती है। अपनी दमदार एसयूवी और बड़ी गाड़ियों के लिए मशहूर टाटा मोटर्स ने भी बाजार में अपनी सबसे सस्ती कार के तौर पर टियागो को पेश किया था, जो अपनी मजबूत बॉडी, सेफ्टी रेटिंग और कम कीमत के चलते ग्राहकों के बीच खासी लोकप्रिय है। अब इस कार की बिक्री रिपोर्ट सामने आई है, जिसके अनुसार इस साल जनवरी से अक्टूबर के बीच टाटा टियागो की कुल 70,555 यूनिट बेची गई हैं। हालांकि इन 8 महीनों के दौरान टाटा की सबसे सस्ती एसयूवी यानी टाटा पंच कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, जिसके कुल 202,794 यूनिट की बिक्री हुई है। पंच के बाद इस अवधि में टाटा नेक्सन दूसरे नंबर पर रही है, जिसके कुल 1,96,490 यूनिट बेचे गए हैं। टाटा टियागो की बात करें तो इसकी कीमत 4.77 लाख रुपये से शुरू होकर 8.62 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है और इसमें सीएनजी का भी ऑप्शन मिलता है। इस कार में 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 86 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, वहीं सीएनजी मोड में यह इंजन 75.5 पीएस की पावर और 96.5 एनएम का टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड एएमटी ऑप्शन मिलता है। यह कार पेट्रोल वेरिएंट में तकरीबन 20 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी वेरिएंट में 26 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देती है, और कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसकी रनिंग कॉस्ट तकरीबन 4.20 रुपये प्रति किलोमीटर के आस-पास बैठती है, यानी 100 किलोमीटर के लिए तकरीबन 425 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25 इंच तक का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360 डिग्री कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, वायरलेस चार्जर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी दी गई है। सेफ्टी के लिए सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कम कीमत, बेहतर माइलेज और सेफ्टी फीचर्स के दम पर यह छोटी हैचबैक कार भारतीय ग्राहकों के दिलों पर राज कर रही है।
4.77 लाख की किफायती कार पर ग्राहकों का जबरदस्त क्रेज, 10 महीनों में बिक गईं 70 हजार से ज्यादा गाड़ियां
भारतीय वाहन बाजार में छोटी हैचबैक कारों की मांग हमेशा से बनी रही है, और इसी वजह से लगभग हर वाहन निर्माता कंपनी इस सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराती है। अपनी दमदार एसयूवी और बड़ी गाड़ियों के लिए मशहू
NRI Post Hindi Desk · 8 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




