बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव में शराब में जहर मिलाकर चार युवकों की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। ग्रामीण एसपी ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस पूरे हत्याकांड की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश थी। बीते दिनों बेढ़ना गांव में चार व्यक्तियों की संदिग्ध स्थिति में तबीयत खराब हुई थी, जिनकी बाद में मौत हो गई। जांच और पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी लाली कुमार ने स्वीकार किया कि उसने चारों युवकों को शराब पीने के लिए आमंत्रित किया था और पिलाने से पहले उसमें बाजार से खरीदा हुआ जहर मिला दिया था। पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि मृतक नीशू कुमार का प्रेम प्रसंग आरोपित लाली कुमार की बहन के साथ पिछले दो-ढाई वर्षों से चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पुराना विवाद था। नीशू और उसके साथी अक्सर लाली को इस बात को लेकर चिढ़ाया करते थे। इसी प्रतिशोध और नाराजगी में लाली ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया। मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध (नाबालिग) बालक को निरुद्ध किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ पुलिस द्वारा एक विशेष जांच दल का गठन किया गया था, जिसमें कई थानों के थानाध्यक्ष और डीआइयू की टीम शामिल थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी लाली कुमार, जहर की व्यवस्था में शामिल सब्जी विक्रेता रुदल कुमार को गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। घटना की आधिकारिक पुष्टि के लिए विसरा और शराब के नमूनों को एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है। यह भी पढ़ें-बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 मौतों से एक्शन में पुलिस, 42 लोग हिरासत में; 5वें शख्स की तलाश तेज। यह भी पढ़ें-...और रोने लगे 'छोटे सरकार': पटना में शराब पार्टी के बाद 4 मौत पर भावुक हुए अनंत सिंह, स्वजन से भी मिले।
48 घंटे में सुलझी 4 मौत की गुत्थी: 'प्यार' के लिए शराब पिलाकर ली जान, पटना पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा
बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव में शराब में जहर मिलाकर चार युवकों की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। ग्रामीण एसपी ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस पूरे हत्याकांड
NRI Post Hindi Desk · 84 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





