मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के गेट के पास ढलान पर ब्रेक फेल होने से एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर भीड़ पर चढ़ गया, जिससे कई हंसते-खेलते परिवार उजड़ गए और कई लोगों की जान चली गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए। इस दर्दनाक हादसे में बड़ागांव खुरेरी निवासी मृतक गौरव परिहार के छोटे भाई सौरभ का एक वीडियो सामने आया है, जिसने हादसे के पीछे के दर्द और प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। सौरभ अपने भाई गौरव, बहन और कुछ दोस्तों के साथ शीतला माता मंदिर के मेले में शामिल होने गया था, परिवार के कुछ सदस्य गाड़ी में ही रुके थे, जबकि तीनों भाई-बहन दर्शन करने के लिए मंदिर के अंदर जा रहे थे, तभी ढलान पर बेकाबू ट्रक ने कहर बरपाते हुए भीड़ को कुचल दिया। सौरभ ने रोते हुए बताया कि हादसे के बाद चारों तरफ धूल उड़ने लगी और चीख-पुकार मच गई, उसने किसी तरह खुद को बचाया, लेकिन उसका भाई गौरव और एक अन्य साथी ट्रक के मलबे और पहियों के नीचे फंस चुके थे। सौरभ मदद के लिए पुलिसकर्मियों के पास दौड़ा और क्रेन जल्द से जल्द बुलवाने की विनती की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे 5 से 10 मिनट इंतजार करने को कहा, जबकि गंभीर हालत को देखते हुए सौरभ एक पल भी गंवाना नहीं चाहता था। बिना चप्पल पहने नंगे पैर ही मदद की तलाश में दौड़ लगाते हुए, रास्ते में कुछ लोगों से लिफ्ट मांगते और कुछ दूर पैदल भागते हुए वह शीतला माता मंदिर से काफी दूर विक्ट्री फैक्ट्री तक पहुंचा, जहां उसने ऑनलाइन 800 रुपये पेमेंट करके खुद हाइड्रा क्रेन बुक की और उसे लेकर तुरंत घटनास्थल पर वापस लौटा। जब क्रेन की मदद से ट्रक को उठाया गया और भाई गौरव को बाहर निकाला गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी, सौरभ ने नम आंखों से बताया कि जब उसके भाई को अस्पताल लाया गया तब तक उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे और अपनों को खोने के गम के बीच सौरभ का यह संघर्ष और व्यवस्था से उसकी लाचारी यह सोचने पर मजबूर करती है कि अगर समय पर भारी वाहन हटाने के साधन मिल जाते, तो शायद कई बेकसूरों की जान बचाई जा सकती थी।
5 मिनट में क्रेन का वादा, फिर खुद 800 रुपये देकर भाई को बचाने दौड़ा सौरभ, पर बची नहीं जान
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के गेट के पास ढलान पर ब्रेक फेल होने से एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर भीड़ पर चढ़ गया, जिससे कई हंसते-खेलते परिवार उजड़ गए और कई लोगों की जान चली गई, जबकि
NRI Post Hindi Desk · 37 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


