2022 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी राहुल बंसल इन दिनों एक बड़े भ्रष्टाचार के मामले में घिर गए हैं। उन पर एक करोड़ रुपये की भारी-भरकम रिश्वत लेने का आरोप लगा है। यह पूरा मामला उस समय और तूल पकड़ गया जब सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हुआ। दरअसल, यह वीडियो उनके सिविल सेवा के मॉक इंटरव्यू का है, जिसमें वह देश में भ्रष्टाचार और पुलिस सुधारों पर खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं। उस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने एक किस्सा साझा किया था, जिसमें उनके भाई को अमेरिका जाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ी थी। आरोप था कि उस वक्त एक पंचायत अधिकारी ने कागजात जल्दी बनाने के एवज में 500 रुपये की रिश्वत मांगी थी। उस वक्त राहुल बंसल ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा था कि उन्हें 500 रुपये की घूस देने में बहुत बुरा लगा था। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा था कि कुछ भ्रष्ट लोगों के कारण पूरी व्यवस्था को गलत नहीं ठहराया जा सकता। अब वायरल हो रहे इस वीडियो की विडंबना यह है कि वही अधिकारी अब एक करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में फंस गया है। दिल्ली की एक विशेष अदालत में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें राहुल बंसल के साथ-साथ दो अन्य पुलिसकर्मियों के नाम भी शामिल हैं। शिकायत के मुताबिक, यह रकम एक साइबर फ्रॉड के मामले को रफा-दफा करने के लिए दो किस्तों में ली गई। मई 2026 में हवाला चैनलों के जरिए 50-50 लाख रुपये की दो किस्तों में यह भुगतान हुआ। शिकायतकर्ता ने अदालत में व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे डिजिटल सबूत भी पेश किए हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक से कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है। बता दें कि आईपीएस बनने से पहले राहुल बंसल इनकम टैक्स इंस्पेक्टर रह चुके हैं और उन्हें अपनी पहली मैदानी तैनाती सरगुजा जिले में मिली थी। इसी पहली पोस्टिंग के दौरान यह विवादित आरोप सामने आए हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके पुराने बयान और आज के आरोपों की तुलना कर रहे हैं।
500 रुपये की घूस को कहा था 'बुरा', ट्रेनी आईपीएस पर अब 1 करोड़ की रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप
2022 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी राहुल बंसल इन दिनों एक बड़े भ्रष्टाचार के मामले में घिर गए हैं। उन पर एक करोड़ रुपये की भारी-भरकम रिश्वत लेने का आरोप लगा है। यह पूरा मामला उस समय और तूल प
NRI Post Hindi Desk · 104 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




