जेएसडब्लू-एमजी मोटर ने भारतीय बाजार में अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक से लैस एसयूवी हेक्टर टॉमाहॉक पीएचईवी को लॉन्च कर दिया है। इस कार के जरिए कंपनी का पूरा फोकस उन ग्राहकों पर है जो पारंपरिक रूप से डीजल एसयूवी खरीदते हैं। कंपनी का दावा है कि कम रनिंग कॉस्ट और डीजल कारों की तुलना में प्रतिस्पर्धी कीमत के चलते यह कार बाजार में अपनी खास जगह बनाएगी। ब्रांड के अनुसार, यह एसयूवी इलेक्ट्रिक मोड में 115 किलोमीटर की रेंज देती है, जबकि फुल टैंक और पूरी तरह चार्ज होने पर यह 1100 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। कंपनी का लक्ष्य एक्जीक्यूटिव एसयूवी बाजार है, जहां हर महीने लगभग 50 हजार कारों की बिक्री होती है, जिसमें से करीब 40 हजार डीजल एसयूवी और 10 हजार इलेक्ट्रिक एसयूवी शामिल हैं। इस सेगमेंट में महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ, टाटा सफारी और टाटा हैरियर जैसी गाड़ियां प्रमुख रूप से मौजूद हैं। ऑटोकार की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के प्रबंध निदेशक ने कहा है कि सी-साइज के डीजल बाजार की क्षमता लगभग 40 हजार यूनिट्स की है और ईवी बाजार की क्षमता 10 हजार यूनिट्स की है। टाटा हैरियर और सफारी डीजल की कीमत 14 लाख से लेकर 26.14 लाख रुपये के बीच है, वहीं महिंद्रा एक्सयूवी 7 एक्सओ डीजल की कीमत 15 लाख से 26 लाख रुपये के बीच है। हेक्टर टॉमाहॉक के 7 सीटर वर्जन की शुरुआती कीमत 25,69,800 रुपये एक्स शोरूम है और एसेंस वेरिएंट की कीमत 27,79,800 रुपये है। इस प्रकार यह कार टॉप मॉडल डीजल एसयूवी की तुलना में लगभग 1.5 से 2 लाख रुपये अधिक महंगी है, लेकिन कंपनी का दावा है कि असली फायदा रनिंग कॉस्ट में है। कंपनी के अनुमान के अनुसार, 1000 किलोमीटर की यात्रा में प्लग-इन हाइब्रिड पर 3000 से 4000 रुपये खर्च होंगे, जबकि डीजल में यह खर्च 10 हजार से 12 हजार रुपये तक पहुंच जाएगा। हेक्टर टॉमाहॉक हाइब्रिड मोड में 22 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देती है, जबकि निश्चित दूरी पर चार्ज करने पर यह 30 से 50 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। हालांकि, कार का माइलेज ड्राइविंग स्टाइल और चार्जिंग की आदतों पर निर्भर करेगा। जो लोग घर पर कार चार्ज करेंगे और ज्यादातर इलेक्ट्रिक मोड में चलाएंगे, उन्हें पेट्रोल पर कम खर्च करना होगा। वहीं डीजल कारों की तुलना में टाटा हैरियर और सफारी का माइलेज 11 से 16 किलोमीटर प्रति लीटर है, जबकि महिंद्रा एक्सयूवी 7 एक्सओ डीजल का माइलेज 10 से 15 किलोमीटर प्रति लीटर के आसपास है।
50KM माइलेज वाली SUV ने डीजल को दी टक्कर, टाटा-महिंद्रा के सामने खड़ा हुआ नया संकट
जेएसडब्लू-एमजी मोटर ने भारतीय बाजार में अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक से लैस एसयूवी हेक्टर टॉमाहॉक पीएचईवी को लॉन्च कर दिया है। इस कार के जरिए कंपनी का पूरा फोकस उन ग्राहकों पर है जो पारंपरिक रूप स
NRI Post Hindi Desk · 88 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





