एप्पल कंपनी में एक बड़ा बदलाव हुआ है और 1 सितंबर को ही जॉन टर्नस ने दुनिया की इस दिग्गज टेक कंपनी के नए सीईओ की कमान संभाल ली है। इससे पहले टिम कुक पिछले 15 सालों से एप्पल की बागडोर संभाल रहे थे, जिनकी जगह अब जॉन टर्नस ने ली है। जॉन टर्नस के सीईओ बनते ही सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है, और कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है। असल में चर्चा का विषय बना हुआ है जॉन टर्नस का लिंक्डइन प्रोफाइल, जहां से कई अहम जानकारियां गायब हैं। टर्नस ने भले ही एप्पल के सीईओ का पद संभाल लिया हो, लेकिन उनके लिंक्डइन प्रोफाइल में अभी भी उनके नाम के आगे वाइस प्रेसिडेंट लिखा हुआ है। यह देखकर यूजर्स हैरान हैं कि जिस पद पर बैठने को बहुत बड़ी उपलब्धि माना जाता है, उसके बाद भी टर्नस ने अपनी प्रोफाइल को अपडेट करने की जहमत नहीं उठाई है। बता दें कि जॉन टर्नस पिछले 25 सालों से एप्पल कंपनी से जुड़े हुए हैं, और वहां उन्होंने हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम किया है। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल में एप्पल में बिताए लंबे करियर के बावजूद बहुत ज्यादा जानकारी नहीं बताई गई है, और ऐपल वॉच तथा एयरपॉड्स जैसे उत्पादों में उनके अहम योगदान का भी जिक्र नहीं है। प्रोफाइल में महज इतना बताया गया है कि उन्होंने एप्पल में काम किया है और वर्चुअल रिसर्च इंक में इंजीनियर के तौर पर चार साल का अनुभव हासिल किया है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली है, जिसका जिक्र उन्होंने किया है, लेकिन उनकी प्रोफाइल फोटो और एप्पल को फॉलो करने के अलावा और कोई विशेष जानकारी नहीं दी गई है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने जॉन टर्नस के पक्ष में भी पोस्ट किए हैं, उन्होंने लिखा है कि काम करके दिखाने वाले लोग ब्रांडिंग से दूर ही रहते हैं। यूजर्स का कहना है कि भले ही उन्होंने अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल अपडेट नहीं की हो, लेकिन आज पूरी दुनिया उन्हें जानती है, और यही उनकी सबसे बड़ी पहचान है।
₹550 करोड़ का पैकेज, Apple की कमान... फिर भी प्रोफाइल खाली क्यों? नए सीईओ जॉन टर्नस की लिंक्डइन पर नहीं हुई अपडेट, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एप्पल कंपनी में एक बड़ा बदलाव हुआ है और 1 सितंबर को ही जॉन टर्नस ने दुनिया की इस दिग्गज टेक कंपनी के नए सीईओ की कमान संभाल ली है। इससे पहले टिम कुक पिछले 15 सालों से एप्पल की बागडोर संभाल रहे थे, जिनक
NRI Post Hindi Desk · 80 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




