मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शहर के एक गरबा मंडल ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित गरबा प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर 21 लाख रुपये का पुरस्कार जीता है। यह प्रतियोगिता खरगोन जिले की झिरनिया तहसील के आभापुरी स्थित श्री सरकार धाम नर नारायण सेवा संस्थान की ओर से आयोजित की गई थी। संस्था हर साल शरद पूर्णिमा पर यह गरबा प्रतियोगिता आयोजित करती है, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी, खासकर जेन जेड को सनातन संस्कृति के प्रति जागरूक करना है। इस साल बुरहानपुर के गरबा मंडल ने पहला स्थान हासिल किया और उसे 21 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। विजेताओं का दावा है कि यह देश में आयोजित गरबा प्रतियोगिताओं में सबसे बड़ी पुरस्कार राशि है। खास बात यह है कि इसी संस्था के लकी ड्रॉ में कुछ समय पहले बुरहानपुर के एक 6 साल के बच्चे के नाम पर उसकी दादी ने 50 लाख रुपये की फॉर्च्यूनर कार जीती थी। अब इसी संस्था की गरबा प्रतियोगिता में शहर के मंडल को 21 लाख रुपये का पुरस्कार मिला है। 21 लाख रुपये का पुरस्कार जीतने के बाद गरबा मंडल के सदस्यों में खुशी का माहौल है और वे काफी उत्साहित हैं। मंडल के सदस्यों का कहना है कि इस उपलब्धि से उन्हें सीख मिली है कि टीमवर्क और लगातार मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है।
6 साल के बच्चे की दादी ने जीती थी फॉर्च्यूनर, अब उसी संस्था के गरबा मंडल ने जीते 21 लाख रुपये
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शहर के एक गरबा मंडल ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित गरबा प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर 21 लाख रुपये का पुरस्कार जीता है। यह प्रतियोगिता खरगोन जिले की झिरनिया तहसील के
NRI Post Hindi Desk · 24 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

