|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

60 की उम्र में प्रेग्नेंट होने की खबरों पर फूटा नीना गुप्ता का गुस्सा, बोलीं- बहुत परेशान हो गई थी

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. दरअसल कुछ समय पहले 67 साल की नीना गुप्ता हैदराबाद में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की

NRI Post Hindi Desk · 67 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. दरअसल कुछ समय पहले 67 साल की नीना गुप्ता हैदराबाद में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने एक साड़ी पहनी थी. उस कार्यक्रम की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि वो प्रेग्नेंट हैं, क्योंकि साड़ी की प्लीट्स के कारण उनके पेट पर थोड़ा उभार नजर आ रहा था. जैसे ही यह खबर फैली कि 67 साल की एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं, हर तरफ सनसनी मच गई और हर कोई इस बारे में बात करने लगा. हालांकि बाद में सच्चाई इससे बिल्कुल अलग निकली, जिसपर नीना गुप्ता खुद भी हंसने लगीं. अब उन्होंने एक बार फिर अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर खुलकर बात की है. न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस पूरी घटना पर गुस्सा जताते हुए कहा कि मैं बहुत परेशान हो गई थी. उन्होंने बताया कि मैंने शादी में साड़ी पहनी थी, साड़ी का कपड़ा थोड़ा मोटा था और उसकी प्लीट्स कुछ इस तरह पड़ गईं कि मेरे पेट के ऊपर थोड़ा उभार नजर आने लगा. बस फिर क्या था, लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि मैं 60 की उम्र में प्रेग्नेंट हो गई हूं. नीना ने आगे बताया कि धीरे-धीरे जो भी मुझसे इस बारे में पूछता, मैं उसे मजाक में कहने लगी कि हां, मैं प्रेग्नेंट हूं. उन्होंने हंसते हुए यह भी कहा कि वैसे मैंने सुना है कि 70 की उम्र में भी एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है, तो इसका मतलब है कि अभी मेरा भी चांस है. गौरतलब है कि नीना गुप्ता वैसे एक सिंगल मदर होने के कारण भी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. उन्होंने फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता को अकेले पाल-पोसकर बड़ा किया है. मसाबा वेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड की बेटी हैं. नीना और विव का अफेयर था, जिसमें वो क्रिकेटर के बच्चे की मां बनी थीं. नीना ने मसाबा को बिना उनके पिता के कैसे पाला, इसपर एक्ट्रेस पहले भी कई बार बात कर चुकी हैं. बात करें नीना गुप्ता के वर्क फ्रंट की, तो वो नेटफ्लिक्स की कॉमेडी सीरीज चुंबक में नजर आई हैं, जिसे साराभाई वर्सेज साराभाई बनाने वाले आतिश कपाड़िया ने डायरेक्ट किया है. यह एक फैमिली शो है, जिसमें सुमित राघवन, अर्जुन बिजलानी और देवेन भोजानी जैसे जाने-माने कलाकार भी शामिल हैं.

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!