|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

600 करोड़ के पार पहुंची जेलर 2 की कमाई, दूसरे हफ्ते धीमी रफ्तार; आयुष्मान की 'उड़ता तीर' से बढ़ी चिंता

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने रिकॉर्ड-तोड़ कमाई करते हुए मात्र आठ दिनों के अंदर-अंदर वर्ल्डवाइड 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। रजनीकांत का स्टारडम एक बार फिर सभी के सिर

NRI Post Hindi Desk · 32 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने रिकॉर्ड-तोड़ कमाई करते हुए मात्र आठ दिनों के अंदर-अंदर वर्ल्डवाइड 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। रजनीकांत का स्टारडम एक बार फिर सभी के सिर चढ़कर बोला है और यह फिल्म उनके करियर की चौथी बड़ी फिल्म साबित हुई है। हालांकि दूसरा हफ्ता शुरू होते ही फिल्म की रफ्तार में थोड़ी निराशा भी देखने को मिली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार पहले हफ्ते के मुकाबले फिल्म जेलर 2 ने अपने दूसरे हफ्ते की शुरुआत काफी धीमी की है और गुरुवार को अपने आठवें दिन इसने 17.15 करोड़ रुपये का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया, जिसमें से हिंदी में केवल 2.40 करोड़ रुपये की कमाई हुई। आठ दिनों का नेट कलेक्शन मिलाकर रजनीकांत की फिल्म ने कुल 334.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जबकि विदेश में फिल्म का जलवा साफ दिखाई दिया है और आठ दिनों में वहां इसने 214.50 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए हैं। वर्ल्डवाइड फिल्म जेलर 2 ने 606.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जो रजनीकांत के करियर की अभी तक की सबसे तेज 600 करोड़ क्लब में एंट्री भी है। फिल्म जेलर 2 को हिंदी में लिमिटेड रिलीज मिलती नजर आई है और दिल्ली-एनसीआर में उम्मीद के मुताबिक कम शोज लगे हैं, इसलिए हिंदी में रजनीकांत की फिल्म कमजोर रही है। अगर तमिल भाषा की तरह हिंदी में फिल्म के बढ़िया शोज लगे होते तो कमाई अभी तक 700 करोड़ रुपये पार हो गई होती, क्योंकि जिस रफ्तार से जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर भाग रही थी, उसे देखते हुए ऐसा ही अनुमान लग रहा था और कई लोगों का ये भी मानना था कि रजनीकांत तमिल सिनेमा की पहली 1000 करोड़ रुपये फिल्म देने वाले हैं, लेकिन अब ऐसा संभव होता हुआ फिलहाल नहीं दिख रहा है। रजनीकांत की फिल्म को हिंदी में इस हफ्ते झटका लग सकता है, क्योंकि आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की स्पाई कॉमेडी फिल्म उड़ता तीर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और क्रिटिक्स से फिलहाल फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब ये ऑडियंस पर निर्भर करता है कि क्या वो आयुष्मान की फिल्म को मौका देंगे, या रजनीकांत के स्वैग और मासी अंदाज को ही देखते रहना पसंद करेंगे।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!