|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

650 करोड़ खर्च के बाद बदलेगा रामगंगा बैराज का डिजाइन, केंद्रीय जल आयोग की टीम करेगी मुआयना

बरेली और बदायूं जिले में नहरों का जाल बिछाने के उद्देश्य से रामगंगा नदी पर चौबारी में बनाए जा रहे बैराज पर अब तक 650 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन यह परियोजना छह साल से अधूरी पड़ी है। इस परियोजन

NRI Post Hindi Desk · 43 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
650 करोड़ खर्च के बाद बदलेगा रामगंगा बैराज का डिजाइन, केंद्रीय जल आयोग की टीम करेगी मुआयना
📷 NRI Post Hindi Desk

बरेली और बदायूं जिले में नहरों का जाल बिछाने के उद्देश्य से रामगंगा नदी पर चौबारी में बनाए जा रहे बैराज पर अब तक 650 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन यह परियोजना छह साल से अधूरी पड़ी है। इस परियोजना के तहत 57.85 किलोमीटर नहरों की खोदाई भी कराई जा चुकी है, फिर भी नहरों में पानी नहीं पहुंच सका है। कार्य पूर्ण कराने के लिए दो साल पहले केंद्रीय जल आयोग से 1554.50 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट मांगा गया था। अब महीनों मंथन के बाद आयोग ने निर्माणाधीन बैराज के डिजाइन में बदलाव की आवश्यकता बताई है। विशेषज्ञों के साथ आयोग की टीम धरातल पर आकर बैराज की उपयोगिता का आकलन करेगी, और इसके बाद ही बजट आवंटित किया जाएगा। इस परियोजना की शुरुआत वर्ष 2010 में रामगंगा नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद हुई थी, जिसमें बरेली और बदायूं जिले के दर्जनों गांवों में पानी घुस गया था और कई गांवों के मकान सैलाब में समा गए थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने चौबारी में रामगंगा नदी पर बैराज बनाकर नहरों का जाल बिछाने के निर्देश दिए थे। इसका उद्देश्य यह था कि दोनों जिलों को बाढ़ से राहत मिल सके और नहरों के माध्यम से सिंचाई की सुविधा भी उपलब्ध हो सके। लखनऊ से आई इंजीनियरों की टीम ने सर्वे कर बदायूं सिंचाई परियोजना तैयार की और सरकार ने बजट आवंटित कर निर्माण शुरू करा दिया। लेकिन बैराज का करीब 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो जाने के बाद सत्ता परिवर्तन हो गया और बजट का आवंटन नहीं हो सका, जिससे परियोजना अटक गई। सिंचाई विभाग की बार-बार बजट मांगने पर प्रदेश सरकार ने 1554.50 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट तैयार कराकर मांग पत्र केंद्रीय जल आयोग को भेज दिया था। आयोग की बैठकें कई बार हो चुकी हैं, लेकिन इस परियोजना पर निर्णय अभी तक नहीं हो सका है। अर्से बाद अब अपडेट आया है कि निर्माणाधीन बैराज का डिजाइन परिवर्तित किए जाने की आवश्यकता है और आयोग की टीम विशेषज्ञों के साथ आकर मौका मुआयना करेगी। बदायूं सिंचाई परियोजना के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र वर्मा के अनुसार, चौबारी में रामगंगा नदी पर निर्माणाधीन बैराज के अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने के लिए केंद्र सरकार से बजट मांगा गया है और केंद्रीय जल आयोग ने डिजाइन में बदलाव की आवश्यकता बताई है। विशेषज्ञों के साथ आयोग की टीम जल्द यहां आकर परियोजना की उपयोगिता का आकलन करेगी, और आकलन रिपोर्ट के आधार पर ही डिजाइन में बदलाव तथा बजट का आवंटन किया जा सकेगा। केंद्रीय जल आयोग में हुई इस हलचल को देखते हुए उम्मीद बढ़ी है कि निकट भविष्य में अधूरी परियोजना को बजट देकर पूर्ण कराया जा सकता है, जिससे बरेली और बदायूं के ग्रामीण इलाकों को बाढ़ से राहत और सिंचाई की सुविधा दोनों मिल सकेंगी।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!