|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

70-75 लीटर दूध देने वाली गाय लेकर मेले में पहुंचा युवा किसान, जानिए क्या है खासियत

हरियाणा के करनाल में आयोजित राष्ट्रीय डेयरी मेले में एक एचएफ नस्ल की गाय लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। करनाल के युवा किसान रमनदीप सिंह अपनी इस गाय को लेकर मेले में पहुंचे हैं और उनका दावा है क

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
70-75 लीटर दूध देने वाली गाय लेकर मेले में पहुंचा युवा किसान, जानिए क्या है खासियत
📷 NRI Post Hindi Desk

हरियाणा के करनाल में आयोजित राष्ट्रीय डेयरी मेले में एक एचएफ नस्ल की गाय लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। करनाल के युवा किसान रमनदीप सिंह अपनी इस गाय को लेकर मेले में पहुंचे हैं और उनका दावा है कि यह गाय एक दिन में 70 से 75 लीटर तक दूध देती है। रमनदीप सिंह के मुताबिक उनके परिवार में पिछले तीन पीढ़ियों से पशुपालन का काम हो रहा है और उनके फार्म पर मौजूद सभी गायों से परिवार के सदस्यों जैसा लगाव है। उन्होंने बताया कि पशुपालन उनके परिवार के लिए केवल व्यवसाय नहीं बल्कि पीढ़ियों से जुड़ा हुआ काम है। युवा किसान के अनुसार उनकी एचएफ नस्ल की गाय का दूध दिन में तीन बार निकाला जाता है और उनका दावा है कि यह गाय दूसरी गायों के मुकाबले ज्यादा दूध देती है जबकि इसकी खुराक अपेक्षाकृत कम है। उन्होंने बताया कि गाय को रोजाना सलाद और फीड दी जाती है और इसके बाद दिन में तीन बार उसका दूध निकाला जाता है। किसान का कहना है कि उनकी यह गाय पहले भी कई मेलों में प्रथम स्थान हासिल कर चुकी है और ज्यादा दूध देने के लिए उसे कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। रमनदीप सिंह ने डेयरी फार्मिंग को फायदे का सौदा बताते हुए कहा कि सही तरीके से इस व्यवसाय को किया जाए तो इससे अच्छी कमाई हो सकती है और पशुओं की सही देखभाल तथा प्रबंधन के साथ यह व्यवसाय लाभकारी साबित हो सकता है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!