|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

7050 mAh बैटरी वाले Vivo T5 5G पर जबरदस्त छूट, बैंक ऑफर के साथ कीमत 30 हजार से नीचे

फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल कल यानी 9 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। सेल के दौरान कई स्मार्टफोन सबसे कम कीमत पर मिलेंगे। हालांकि इस सेल से ठीक पहले भी कुछ फोन्स पर शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। इसी

NRI Post Hindi Desk · 47 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
7050 mAh बैटरी वाले Vivo T5 5G पर जबरदस्त छूट, बैंक ऑफर के साथ कीमत 30 हजार से नीचे
📷 NRI Post Hindi Desk

फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल कल यानी 9 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। सेल के दौरान कई स्मार्टफोन सबसे कम कीमत पर मिलेंगे। हालांकि इस सेल से ठीक पहले भी कुछ फोन्स पर शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। इसी में से एक ऑफर कुछ वक्त पहले लॉन्च हुए Vivo T5 5G फोन पर भी मिल रहा है। सेल से पहले 7050 mAh बैटरी वाले इस 5G स्मार्टफोन पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर जैसे फीचर्स हैं। फोन बैंक ऑफर्स के साथ तो 30 हजार रुपये से कम कीमत में मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये डील आपके लिए है। फ्लिपकार्ट पर Vivo T5 5G के बेस वैरिएंट की लिस्टेड कीमत 49,999 रुपये है, लेकिन 30 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद अभी आप इस फोन को सिर्फ 34,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस कीमत पर आपको फोन का 6GB रैम और 128GB वैरिएंट मिलता है। बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बेनिफिट्स के जरिए तो फोन की कीमत और कम हो जाती है। फ्लिपकार्ट पर दिख रहे ऑफर के मुताबिक, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5,550 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत सिर्फ 29,449 रुपये हो जाती है। यानी बैंक ऑफर का फायदा लेने पर फोन 30 हजार रुपये से कम में मिल सकता है। दूसरे बैंक ऑफर्स की बात करें तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से 4,000 रुपये तक की छूट और आईसीआईसीआई बैंक डेबिट कार्ड से भी 4,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। जबकि पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर 33,750 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। हालांकि एक्सचेंज की असली वैल्यू फोन के मॉडल, कंडीशन और अन्य शर्तों पर डिपेंड करेगी। अगर आप फोन के लिए पूरा पेमेंट एक साथ नहीं करना चाहते तो इसे 5,166 रुपये प्रति माह की 6 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.83 इंच की 1.5के 3डी कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। फोन की बॉडी अल्ट्रा-स्लिम और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबल है, जिसे IP68 और IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिली है। ये एक परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड स्मार्टफोन है जिसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट और 12GB तक रैम मिल रही है। कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा है, जिसमें ओआईएस के साथ 50MP का सोनी IMX882 मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है। फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है और ये फ्रंट व बैक दोनों तरफ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में बड़ी 7,050mAh की बैटरी है, जो 44W फ्लैशचार्ज को सपोर्ट करती है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!