जर्मनी की प्रमुख लग्ज़री कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी मर्सिडीज जीएलसी इलेक्ट्रिक को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है। आकर्षक लुक और दमदार बैटरी पैक से लैस इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 78.5 लाख रुपये एक्स-शोरूम तय की गई है। कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को लोकली असेंबल करेगी और यह 400 वोल्ट आर्किटेक्चर पर बेस्ड है। कंपनी का दावा है कि यह कार सिंगल चार्ज में तकरीबन 711 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देगी, हालांकि रियल वर्ल्ड रेंज में भिन्नता हो सकती है क्योंकि ड्राइविंग रेंज पर रोड कंडिशन, ड्राइविंग स्टाइल और कार में लोडेड वेट का असर पड़ता है। लॉन्च से पहले ही इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और कंपनी का कहना है कि इस एसयूवी को अब तक 1,000 से ज्यादा यूनिट की बुकिंग मिल चुकी है, जिसके हिसाब से मार्च 2027 तक के लिए ये इलेक्ट्रिक एसयूवी सोल्ड-आउट हो चुकी है। कंपनी इसकी डिलीवरी दिवाली के मौके पर शुरू करने जा रही है। मर्सिडीज बेंज ने नई जीएलसी इलेक्ट्रिक को अपनी पेट्रोल-डीजल इंजन वाली जीएलसी एसयूवी के मुकाबले ज्यादा बड़ा बनाया है और यह इलेक्ट्रिक एसयूवी लंबाई में 140 मिमी, चौड़ाई में 23 मिमी और ऊंचाई में 12 मिमी ज्यादा है। इसके व्हीलबेस में भी 84 मिमी का इजाफा किया गया है जिसके बाद यह 2,972 मिमी हो गया है और बड़े व्हीलबेस का फायदा कार के केबिन में ज्यादा स्पेस के रूप में मिलता है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को कुल 6 रंगों में पेश कर रही है जिनमें शीर ब्लू, लैवेंडर सिल्वर, ऑब्सिडियन ब्लैक, ओपलाइट व्हाइट ब्राइट, पैटागोनिया रेड मेटैलिक और अल्पाइन ग्रे सॉलिड शामिल हैं, और इनमें आखिरी तीन रंग कंपनी के खास मैनुफैक्चर पेंट ऑप्शन के साथ आते हैं। इसमें एएमजी स्टाइलिंग पैकेज बतौर स्टैंडर्ड दिया गया है जिसकी वजह से कार को ज्यादा स्पोर्टी लुक मिलता है, और इसमें 20 इंच के बड़े अलॉय व्हील तथा एएमजी डिजाइन वाले फ्रंट और रियर बंपर दिए गए हैं। कार की बॉडी पर ज्यादा कट या उभरे हुए हिस्से देने के बजाय कंपनी ने इसे क्लीन और स्मूद डिजाइन दिया है, और इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के पिछले हिस्से में ग्लॉस-ब्लैक पैनल दिया गया है जिसमें टेललैंप और मर्सिडीज का लोगो शामिल है। हेडलाइट और टेललाइट में कंपनी का मशहूर थ्री-स्टार डिजाइन भी देखने को मिलता है, लेकिन इस कार के डिजाइन की सबसे बड़ी खासियत इसकी फ्रंट ग्रिल है जिसमें 914 अलग-अलग पिक्सल लाइटिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं। जब कार पार्क होती है, स्टार्ट होती है या बंद की जाती है तब ये लाइट्स अलग-अलग पैटर्न बनाती हैं, और इस ग्रिल को कंपनी की पुरानी क्लासिक कारों जैसे मर्सिडीज डब्ल्यू114 और डब्ल्यू108 से इंस्पायर्ड होकर डिजाइन किया गया है। नई जीएलसी इलेक्ट्रिक का केबिन किसी थिएटर से कम नहीं है और कंपनी ने इसमें 39.1 इंच का भव्य हाइपरस्क्रीन दिया है जो डैशबोर्ड के एक किनारे से दूसरे किनारे तक फैली हुई है। खास बात यह है कि यह तीन अलग-अलग स्क्रीन का सेटअप नहीं है बल्कि एक ही बड़ा पैनल है और इसमें अलग-अलग स्क्रीन के बीच कोई बॉर्डर या पार्टिशन नहीं दिया गया है। इस बड़ी स्क्रीन के चलते केबिन में फिजिकल बटन बहुत कम रह गए हैं और यहां तक कि एयर कंडीशनिंग सिस्टम को भी स्क्रीन से ही कंट्रोल करना पड़ता है, हालांकि स्क्रीन का टच रिस्पॉन्स तेज है और इसमें हाई-डेफिनिशन ग्राफिक्स दिए गए हैं। यूजर अपनी पसंद के मुताबिक स्क्रीन का लुक बदल सकता है जिसके लिए 11 प्रीसेट थीम मिलती हैं। कार के इंटीरियर को लग्जरी बनाने के लिए वुड, मेटल और लेदर का इस्तेमाल किया गया है, सेंटर कंसोल पर ब्लैक ओपन-पोर वुड फिनिश मिलती है और एसी वेंट्स पर मेटैलिक फिनिश दी गई है। इसमें 15 स्पीकर वाला 3डी बर्मेस्टर साउंड सिस्टम भी मिलता है और एएमजी लाइन मॉडल होने के कारण इसमें चार स्पोक वाला
711 किमी रेंज वाली मर्सिडीज की धांसू इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च, कीमत 78.5 लाख रुपये
जर्मनी की प्रमुख लग्ज़री कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी मर्सिडीज जीएलसी इलेक्ट्रिक को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है। आकर्षक लुक और द
NRI Post Hindi Desk · 20 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




