नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हाल ही में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई है, जिसकी कहानी सातवीं सदी की पौराणिक लोककथा पर आधारित है। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहने वाली इस सुपरनेचुरल थ्रिलर की किस्मत ओटीटी पर आकर चमक गई है और इसे ऑनलाइन खूब देखा जा रहा है, जिसकी वजह से यह फिलहाल टॉप ट्रेडिंग में बनी हुई है। आज के दौर के सिनेमा में माइथोलॉजिकल फॉल्क स्टोरी पर आधारित फिल्मों और वेब सीरीज का चलन काफी देखा जा रहा है। इसी को मद्देनजर रखते हुए करीब दो महीने पहले हिंदी सिनेमा की तरफ से फिल्म द वन: फोर्स फॉर द फॉरेस्ट को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया स्टारर इस फिल्म को बीते शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया है। प्राइम वीडियो पर आने के बाद द वन को खूब देखा जा रहा है और इसकी कहानी फैंस को काफी पसंद आ रही है, जिसकी वजह से निर्माता एकता कपूर की यह फिल्म फिलहाल प्राइम वीडियो पर ट्रेंडिंग के मामले में नंबर-1 के स्थान पर बनी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियल तौर पर बेअसर साबित होने वाली यह फिल्म मौजूदा समय में ओटीटी पर अपनी धाक जमाए हुई है। गौर किया जाए द वन की कहानी की तरफ तो यह फिल्म सातवीं सदी के एक काल्पनिक गांव की कहानी को दर्शाती है, जहां वन देवी की पूजा की जाती है। वक्त के बदलने के साथ-साथ वह इलाका बिहार राज्य के अंतर्गत आ जाता है और वन देवी की आस्था बढ़ने लगती है, लेकिन एक शख्स ऐसा है जो वन देवी की श्रद्धा में भरोसा नहीं रखता है और इसके पीछे क्या कारण है, उसके लिए आपको द वन को देखना होगा। बेशक द वन का पहला पार्ट फ्लॉप रहा है, लेकिन निर्माता एकता कपूर इसके दूसरे भाग के जरिए जरूर वापसी करेंगी। हाल ही में छठ पूजा के खास अवसर पर एकता ने द वन पार्ट-2 का आधिकारिक एलान किया है।
7वीं सदी की पौराणिक लोककथा पर बनी 'द वन' ओटीटी पर ट्रेंडिंग में नंबर-1, बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही फिल्म की चमकी किस्मत
नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हाल ही में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई है, जिसकी कहानी सातवीं सदी की पौराणिक लोककथा पर आधारित है। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहने वाली इस सुपरनेचुरल थ्रिलर की किस्मत ओटीटी पर आकर चम
NRI Post Hindi Desk · 2 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

