|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

8वें वेतन आयोग में देरी से कर्मचारियों को 3 लाख तक का नुकसान, जानें कैसे

केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से 8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक यह आयोग केवल प्रतिनिधियों और हितकारों से मिलकर कर्मचारियों की समस्याएं सुन रहा है। अभी तक यह जानकारी सामने न

NRI Post Hindi Desk · 52 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
8वें वेतन आयोग में देरी से कर्मचारियों को 3 लाख तक का नुकसान, जानें कैसे
📷 NRI Post Hindi Desk

केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से 8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक यह आयोग केवल प्रतिनिधियों और हितकारों से मिलकर कर्मचारियों की समस्याएं सुन रहा है। अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि आयोग की अंतिम रिपोर्ट कब तक तैयार हो सकती है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि अगले साल मई के बाद रिपोर्ट पेश हो सकती है, जिसके बाद सरकार इस पर अपना फैसला ले सकती है। लेकिन अगर 8वें वेतन आयोग के लागू होने में देरी होती है, तो कर्मचारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि अगर इसके लागू होने में देरी होती है, तो लेवल-7 के कर्मचारियों को करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हो सकता है। दरअसल, चर्चा यह चल रही है कि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारी मोटे एरियर के हकदार होंगे। कुछ जानकारों का कहना है कि संशोधित बेसिक पे और पहले मिल चुके बेसिक पे के अंतर से एरियर का कैलकुलेशन हो सकता है। हालांकि, मकान किराया भत्ता जैसे अलाउंस को 8वें वेतन आयोग के तहत एरियर के तौर पर नहीं दिया जाएगा, और यहीं से संभावित नुकसान की स्थिति बनती है। अगर आयोग को लागू होने में लंबा समय लगता है और उस अवधि के लिए संबंधित भत्तों का एरियर नहीं मिलता, तो कर्मचारियों को भारी नुकसान हो सकता है। लेवल-7 के कर्मचारियों के नुकसान की बात करें तो अभी उनकी मौजूदा बेसिक सैलरी 44,900 रुपये है। अगर 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.1 लगता है, तो बेसिक सैलरी करीब 94,290 रुपये हो जाएगी। अब मौजूदा बेसिक सैलरी 44,900 रुपये पर 24 फीसदी की दर से मकान किराया भत्ता 10,776 रुपये बनता है, जबकि 2.1 के अनुमानित फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बेसिक 94,290 रुपये होने पर यही भत्ता करीब 22,630 रुपये होगा। दोनों के बीच हर महीने करीब 11,854 रुपये का अंतर आ जाता है। अगर सरकार 8वां वेतन आयोग जनवरी 2028 तक लागू करती है, तो कर्मचारियों को बेसिक पे पर बने एरियर का तो भुगतान किया जा सकता है, लेकिन मकान किराया भत्ता में उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। यानी अगर लेवल-7 का कर्मचारी है, तो उसे हर महीने 11,854 रुपये का नुकसान हो सकता है। वहीं, अगर यह जनवरी 2028 में लागू होता है, यानी 25 महीने की देरी होती है, तो कर्मचारी को करीब 2,96,350 रुपये का नुकसान हो सकता है। इस तरह देरी सीधे तौर पर कर्मचारियों की जेब पर भारी पड़ सकती है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!