|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

IIM की डिग्री ठुकराकर 5000 रुपये से बेकरी शुरू करने वाली मेघा सरायन ने शार्क टैंक से जीते 1 करोड़

ज्यादातर छात्रों का सपना होता है कि वे देश के टॉप संस्थान में एडमिशन पाएं और किसी बड़ी कंपनी में शानदार पैकेज पर नौकरी करें, लेकिन कोलकाता की मेघा सरायन ने इसके उलट रास्ता चुना। स्कॉटिश चर्च कॉलेज से

NRI Post Hindi Desk · 32 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
IIM की डिग्री ठुकराकर 5000 रुपये से बेकरी शुरू करने वाली मेघा सरायन ने शार्क टैंक से जीते 1 करोड़
📷 NRI Post Hindi Desk

ज्यादातर छात्रों का सपना होता है कि वे देश के टॉप संस्थान में एडमिशन पाएं और किसी बड़ी कंपनी में शानदार पैकेज पर नौकरी करें, लेकिन कोलकाता की मेघा सरायन ने इसके उलट रास्ता चुना। स्कॉटिश चर्च कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन करने वाली मेघा ने कभी नहीं सोचा था कि वे बेकिंग की दुनिया में कदम रखेंगी, लेकिन कॉलेज के दिनों में एक सीनियर द्वारा आयोजित वर्कशॉप से उन्हें बेकिंग का चस्का लगा और उन्होंने परिवार व दोस्तों के लिए केक बनाना शुरू कर दिया। एक दोस्त की सलाह पर उन्होंने कोलकाता में जोमैटो के जरिए अपना होम किचन बेकरी बिजनेस लिस्ट किया, जिसकी शुरुआत सिर्फ एक प्रोडक्ट चॉकलेट ट्रफेटा केक से हुई और पहले महीने की कमाई मात्र 3,000 रुपये थी। अगस्त 2018 में मेघा ने अपनी बचत से महज 5,000 रुपये लगाकर एक छोटी सी जगह किराए पर ली और 'लैंड ऑफ केक्स' की नींव रखी। कोविड-19 महामारी के दौर में स्टाफ जा चुका था और ऑनलाइन ऑर्डर्स बढ़ रहे थे, ऐसे में उन्होंने हार नहीं मानी और अपने पिता तथा भाई की मदद से दिन-रात काम किया। कॉमन एडमिशन टेस्ट की तैयारी के दौरान वे दिन में छह से सात घंटे बेकिंग करती थीं और उसके बाद पढ़ाई पर ध्यान देती थीं, जिसके बाद उन्हें आईआईएम कोकोझिकोड में सीट मिल गई, लेकिन उन्होंने एमबीए की डिग्री के बजाय अपने खून-पसीने से सींचे गए बिजनेस को चुनने का फैसला किया। बाजार की गहरी समझ के लिए उन्होंने पेस्ट्री शेफ की सर्टिफाइड ट्रेनिंग ली और कोलकाता के 500 से ज्यादा रेस्टोरेंट्स का दौरा करके प्राइसिंग, कस्टमर च्वाइस और मार्केट ट्रेंड्स को समझा। क्लाउड किचन और फिजिकल कैफे के सफर में उन्होंने अपने ब्रांड को 'मॉज' के रूप में रीब्रैंड किया, जहां आज केक, चीजकेक और ब्राउनी सहित कई स्वादिष्ट प्रोडक्ट्स मिलते हैं। उनकी मेहनत और विजन पर भरोसा जताते हुए शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 में मशहूर निवेशक अनुपम मित्तल ने उनकी कंपनी में 9 प्रतिशत इक्विटी के लिए 1 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!