|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

IIT बॉम्बे छात्र मौत मामले में जातिगत भेदभाव के आरोप, पिता ने दो प्रोफेसरों की गिरफ्तारी की मांग की

आईआईटी बॉम्बे में पढ़ने वाले एक छात्र की मौत के मामले में अब जाति का एंगल भी सामने आ रहा है। मृतक छात्र साहिल के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके बेटे को संस्थान में लगातार प्रताड़ित किया ज

NRI Post Hindi Desk · 63 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
IIT बॉम्बे छात्र मौत मामले में जातिगत भेदभाव के आरोप, पिता ने दो प्रोफेसरों की गिरफ्तारी की मांग की
📷 NRI Post Hindi Desk

आईआईटी बॉम्बे में पढ़ने वाले एक छात्र की मौत के मामले में अब जाति का एंगल भी सामने आ रहा है। मृतक छात्र साहिल के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके बेटे को संस्थान में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और उसे निशाना बनाया जा रहा था। पिता ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना दी गई कि उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद वे स्तब्ध रह गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था और उसे धमकियां दी गई थीं कि उसे निशाना बनाया जाएगा। पिता का दावा है कि प्रोफेसर दुल्ला उनके बेटे को जाति के आधार पर निशाना बनाते थे और कहते थे कि वह निचली जाति से है, जबकि वे खुद को ऊंची जाति का बताते थे। छात्र के पिता ने कहा कि वह तेरह तारीख को अपने बेटे से मिलने गए थे और उस दौरान बेटे ने उन्हें अपनी परेशानी के बारे में बताया था। उन्होंने बेटे को समझाया था कि आईआईटी में पढ़ाई कठिन होती है और वह किसी तरह परिस्थितियों का सामना करते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखे। पिता का यह भी आरोप है कि उनका बेटा पिछले साल से ही दबाव और कथित प्रताड़ना का सामना कर रहा था। उन्होंने बताया कि उनका बेटा लंबे समय से प्रेशर और स्ट्रेस झेल रहा था और लगातार प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। परीक्षा में कथित नकल के आरोप पर भी पिता ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनके बेटे पर परीक्षा में नकल करने का आरोप लगाया गया है तो संस्थान को इसके सबूत सामने रखने चाहिए। पिता के मुताबिक उनका बेटा पढ़ाई में अच्छा और मेहनती छात्र था और बिना उचित जांच के उसे नकल करने वाला नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि मैंने अपना बेटा खो दिया है और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा जिन लोगों ने उसे प्रताड़ित किया उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। मृतक छात्र के पिता ने कहा कि उन्हें क्राइम ब्रांच की जांच पर भरोसा है। उन्होंने सूर्यनारायण डूला और डीन केदारे की गिरफ्तारी की मांग की है। परिवार की मांग है कि जांच एजेंसी उन परिस्थितियों का पता लगाए जिनमें छात्र की मौत हुई। साथ ही यह भी जांच की जाए कि क्या छात्र को संस्थान में किसी तरह की प्रताड़ना, जातिगत टिप्पणी या धमकी का सामना करना पड़ा था और क्या इन घटनाओं का उसकी मौत से कोई संबंध था। पिता ने मांग की है कि मामले की गहराई से जांच हो और दोषियों के खिलाफ एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। फिलहाल पिता की ओर से लगाए गए प्रताड़ना और जातिगत भेदभाव के आरोपों की जांच अभी की जानी है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!