|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

IRCTC घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने लालू-राबड़ी-तेजस्वी पर तय किए आरोप

आईआरसीटीसी होटल आवंटन घोटाले से जुड़े लारा प्रोजेक्ट्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की एक अदालत ने लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव समेत नौ आरोपियों पर धनशोधन निरोधक अध

NRI Post Hindi Desk · 75 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
IRCTC घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने लालू-राबड़ी-तेजस्वी पर तय किए आरोप
📷 NRI Post Hindi Desk

आईआरसीटीसी होटल आवंटन घोटाले से जुड़े लारा प्रोजेक्ट्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की एक अदालत ने लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव समेत नौ आरोपियों पर धनशोधन निरोधक अधिनियम के तहत आरोप तय करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा है कि इस बात का पक्का संदेह है कि परिवार के सदस्यों के नाम पर अपराध से हुई कमाई यानी प्रोसीड्स ऑफ क्राइम जनरेट की गई। अदालत का यह भी कहना है कि पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद द्वारा पद के दुरुपयोग का पक्का संदेह मौजूद है। इस मामले में कुल नौ आरोपियों पर धनशोधन के आरोप तय करने का निर्देश दिया गया है, जबकि सात आरोपियों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। मुकदमे का सामना करने वाले नौ आरोपियों में लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव, लालू के करीबी प्रेम चंद गुप्ता, उसकी पत्नी सरला गुप्ता, सुजाता होटल के निदेशक विनय कोचर और विजय कोचर तथा लारा प्रोजेक्ट्स और सुजाता होटल्स शामिल हैं। बरी किए गए लोगों में लालू के दामाद राहुल यादव, गौरव गुप्ता, नथ मल कानकारनिया, विजय त्रिपाठी, देवकी नंदन तुलस्यान, राजीव रेलन और अभिषेक फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के नाम शामिल हैं। जिन आरोपियों पर आरोप तय किए गए हैं, उन्हें औपचारिक रूप से आरोप तय करने के लिए तीन अक्टूबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है। यह पूरा मामला वर्ष 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू प्रसाद यादव देश के रेल मंत्री थे। आरोप है कि उस दौरान रेलवे के रांची और पुरी स्थित बीएनआर होटलों के रखरखाव का ठेका नियमों को ताक पर रखकर निजी कंपनी सुजाता होटल्स को दिया गया। इसके बदले में पटना में करोड़ों रुपये की कीमती जमीन को बेहद कम दामों में लालू परिवार से जुड़ी कंपनी लारा प्रोजेक्ट्स के नाम ट्रांसफर कराया गया। सीबीआई के मामले के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने इसमें धनशोधन का मुकदमा दर्ज किया था। सीबीआई के आरोपपत्र के मुताबिक, ठेके के बदले लालू यादव के परिवार से जुड़ी कंपनी को करोड़ों रुपये की जमीन बेहद कम कीमत पर ट्रांसफर की गई थी। अदालत के इस आदेश से लालू परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, क्योंकि अब इस मामले में औपचारिक आरोप तय होने के साथ मुकदमे की सुनवाई आगे बढ़ेगी।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!