|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

LPG सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर खेल, ICICI बैंक ने ग्राहकों को किया अलर्ट

अगर आपके घर में भी रसोई गैस का सिलेंडर इस्तेमाल होता है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि साइबर ठग अब गैस सिलेंडर की बुकिंग और सब्सिडी को हथियार बनाकर लोगों को ठगने में जुटे हैं। ठग कभी गैस सब

NRI Post Hindi Desk · 3 दिन पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
LPG सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर खेल, ICICI बैंक ने ग्राहकों को किया अलर्ट
📷 NRI Post Hindi Desk

अगर आपके घर में भी रसोई गैस का सिलेंडर इस्तेमाल होता है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि साइबर ठग अब गैस सिलेंडर की बुकिंग और सब्सिडी को हथियार बनाकर लोगों को ठगने में जुटे हैं। ठग कभी गैस सब्सिडी बंद होने का डर दिखाते हैं तो कभी केवाईसी अपडेट करने के नाम पर फर्जी संदेश भेजते हैं, और इन संदेशों में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही व्यक्ति ठगों के जाल में फंस सकता है। इस बढ़ते खतरे को देखते हुए आईसीआईसीआई बैंक ने भी अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है। आजकल ज्यादातर लोग गैस सिलेंडर की बुकिंग और सब्सिडी से जुड़ी जानकारी के लिए ऑनलाइन तरीके इस्तेमाल करते हैं, और साइबर ठग इसी आदत का फायदा उठा रहे हैं। ठग कई बार खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर फोन करते हैं और कहते हैं कि उनकी गैस सब्सिडी बंद होने वाली है या केवाईसी अपडेट न होने पर गैस कनेक्शन में परेशानी आ सकती है। लोगों को भरोसे में लेने के बाद ठग व्हाट्सएप या संदेश पर एक लिंक भेजते हैं और केवाईसी अपडेट करने या सब्सिडी दोबारा शुरू कराने के लिए उस पर क्लिक करने को कहा जाता है। कुछ मामलों में एपीके फाइल डाउनलोड करने के लिए भी कहा जाता है, जो फोन में मालवेयर इंस्टॉल कर सकती है और आपकी निजी व बैंकिंग जानकारी को खतरे में डाल सकती है। इससे बचने के लिए गैस सब्सिडी या केवाईसी अपडेट के नाम पर आए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन और सीवीवी साझा न करें, तथा व्हाट्सएप या संदेश पर आई एपीके फाइल डाउनलोड न करें। गैस बुकिंग और केवाईसी के लिए केवल आधिकारिक ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल करें और फोन पर बैंक या गैस एजेंसी का कर्मचारी बनकर बात करने वाले हर व्यक्ति पर भरोसा न करें। अगर कभी ठगी हो जाए तो समय बर्बाद न करते हुए तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबरक्राइम डॉट जीओवी डॉट इन पर शिकायत दर्ज कराएं। ध्यान रखें कि गैस सब्सिडी और केवाईसी अपडेट के नाम पर आने वाला हर संदेश सही नहीं होता, इसलिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी जांच जरूर करें, क्योंकि आपकी एक छोटी सी सावधानी बैंक खाते में जमा मेहनत की कमाई को सुरक्षित रख सकती है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!