सरकारी विभागों की लापरवाही के मामले अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई की एक चूक ने सभी को हैरान कर दिया है। विभाग ने गलती से इंदौर के एक सीनियर एडवोकेट के बैंक खाते में 34 करोड़ 32 लाख 94 हजार 346 रुपये ट्रांसफर कर दिए, और हैरानी की बात यह रही कि करीब 48 घंटे तक अधिकारियों को इस गलती का पता ही नहीं चला। मामला इंदौर के सीनियर एडवोकेट अजय बागड़िया से जुड़ा है, जिनके बैंक खाते में 7 नवंबर 2026 को एनईएफटी के जरिए यह विशाल रकम जमा हुई। बैंक की ओर से कॉल आने और मोबाइल पर मैसेज मिलने के बाद बागड़िया हैरान रह गए, और जब उन्होंने रकम के स्रोत की जांच की तो पता चला कि यह पैसा एनएचएआई की ओर से भेजा गया है। रकम आने की जानकारी मिलने के बाद अजय बागड़िया ने हरदा में एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष मीणा से संपर्क किया और अधिकारियों को बताया कि इतनी बड़ी रकम गलती से उनके खाते में ट्रांसफर हुई है। मामला सामने आने के बाद विभाग में हलचल मच गई और प्रोजेक्ट मैनेजर ने भुगतान में हुई गलती स्वीकार करते हुए वकील से रकम वापस करने का अनुरोध किया। अजय बागड़िया ने 9 नवंबर को 34 करोड़ 32 लाख 94 हजार 346 रुपये की पूरी राशि एनएचएआई को वापस कर दी, जिसके बाद गलत खाते में पहुंची करोड़ों रुपये की रकम दो दिन बाद विभाग को वापस मिल गई। बताया जा रहा है कि अजय बागड़िया एनएचएआई से जुड़े मामलों की पैरवी भी करते हैं। इस घटना के बाद एनएचएआई की भुगतान प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि आमतौर पर किसी भी भुगतान से पहले प्रोजेक्ट अधिकारी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर और फाइनेंस विभाग के स्तर पर दस्तावेजों और बैंक खाते का सत्यापन किया जाता है। इसके बावजूद इतनी बड़ी रकम गलत खाते में कैसे ट्रांसफर हो गई और करीब 48 घंटे तक विभाग को इसकी जानकारी क्यों नहीं मिली, ये सवाल अब चर्चा में हैं।
NHAI की बड़ी चूक: वकील के खाते में गलती से आए 34 करोड़, 48 घंटे तक अधिकारी रहे बेखबर
सरकारी विभागों की लापरवाही के मामले अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई की एक चूक ने सभी को हैरान कर दिया है। विभाग ने गलती से इंदौर के एक सीनियर एडवोक
NRI Post Hindi Desk · 6 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




