Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो वाई सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। इसका नाम Vivo Y600 है और इसे चीन में लॉन्च किया गया है। इस महीने की शुरुआत में भारत में Vivo S2 FE लॉन्च हो चुका है। Vivo Y600 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बैटरी है, जिसके साथ 44W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इस डिवाइस में ड्यूरेबिलिटी का खास ध्यान रखा है और इसे मिलिट्री ग्रेड के सात स्टैंडर्ड बेंचमार्क हासिल हैं। यह एक ड्रॉप रेसिस्टेंस स्मार्टफोन है, जिसे 1 मीटर की ऊंचाई से गिराकर कई बार टेस्ट किया जा चुका है। Vivo Y600 में IP69 रेटिंग दी गई है, जिसकी बदौलत यह स्मार्टफोन हाई टेम्प्रेचर का सामना कर सकता है और हाई प्रेशर वॉटर जेट्स की मार भी झेल सकता है। साथ ही यह 24 घंटे तक लगातार पानी का सामना कर सकता है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.83 इंच का 1.5K डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इस डिस्प्ले को एसजीएस सर्टिफिकेट मिला है, जो लो ब्लू लाइट को कम करने का काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो Vivo Y600 में MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट दिया गया है। इसमें 6GB या 8GB LPDDR4X रैम दी गई है, वहीं स्टोरेज के दो ऑप्शन 128GB और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलते हैं। यह डिवाइस एंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6 का सपोर्ट करता है और इसमें डुअल सिम का सपोर्ट भी मिलता है। कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसमें IMX852 सेंसर और f/1.8 अपर्चर मिलता है, साथ ही ओरा लाइट भी दी गई है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो Vivo Y600 में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट ऑप्टिकल सेंसर दिया गया है और USB टाइप सी पोर्ट भी मिलता है। डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। कीमत की बात करें तो Vivo Y600 को चार वेरिएंट में पेश किया गया है और इसे चीन में लॉन्च किया गया है। 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1999 युआन यानी करीब 28,495 रुपये है, जबकि टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 2499 युआन यानी करीब 35 हजार रुपये है, जिसमें 8GB+256GB वेरिएंट मिलता है।
Vivo Y600 लॉन्च: 10,000mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी वाला स्मार्टफोन, जानें कीमत
Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो वाई सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। इसका नाम Vivo Y600 है और इसे चीन में लॉन्च किया गया है। इस महीने की शुरुआत में भारत में Vivo S2 FE लॉन्च हो चुका है
NRI Post Hindi Desk · 28 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




