|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
सिख जगत

अकाल तख्त के सामने पेश होंगे पंजाब के सिख MLA-मंत्री

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि सभी सिख विधायक और कैबिनेट मंत्री अकाल तख्त के सामने पेश होंगे, जहां उन्हें बेअदबी-रोधी कानून के संबंध में 29 जून को बुलाया गया है. और पढ़ेंबता दें,

NRI Post Desk · 149 दिन पहले · अपडेट 6 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अकाल तख्त के सामने पेश होंगे पंजाब के सिख MLA-मंत्री
📷 NRI Post Desk

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि सभी सिख विधायक और कैबिनेट मंत्री अकाल तख्त के सामने पेश होंगे, जहां उन्हें बेअदबी-रोधी कानून के संबंध में 29 जून को बुलाया गया है. और पढ़ेंबता दें, उनका यह बयान सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था, अकाल तख्त के निर्देशों को देखते हुए आगे की कार्रवाई तय करने के लिए अमृतसर में पार्टी विधायकों के साथ बंद कमरे में हुई बैठक के बाद आया.सीएम भगवंत मान ने अमृतसर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमारे विधायक और मंत्री वहां जाएंगे और लिखित रूप में अपना पक्ष रखेंगे.यह भी पढ़ें: लद्दाख में ऑफ-रोडिंग पड़ी भारी, पर्यटकों पर लगा 2 लाख का जुर्मानाअकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने 15 जून को सभी सिख विधायकों और सिख मंत्रियों को बेअदबी-रोधी कानून के संबंध में 29 जून को अकाल तख्त के सामने पेश होने के लिए बुलाया था. गैर-सिख कैबिनेट मंत्रियों से इस मामले पर 29 जून से पहले लिखित रूप में अपनी राय देने को कहा गया है. Advertisement अकाल तख्त और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) ने बेअदबी-रोधी कानून 'जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026' पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि इसे सिख पंथ से सलाह किए बिना लागू किया गया था.अकाल तख्त ने पहले राज्य सरकार से बेअदबी-रोधी अधिनियम से उन प्रावधानों को हटाने के लिए कहा था जो गुरु ग्रंथ साहिब, खालसा पंथ और 'संगत' (सिख समुदाय) की भावनाओं के खिलाफ हैं. अन्य पार्टियों के सिख विधायकों ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि वे अकाल तख्त के सामने पेश होंगे.सीएम भगवंत मान ने कहा कि 'हमारे विधायक और कैबिनेट मंत्री सरकार का पक्ष रखेंगे. पंजाब विधानसभा के स्पीकर (कुलतार सिंह संधवान) भी जाएंगे. अकाल तख्त या SGPC से जो भी सुझाव आएंगे, हम उन पर चर्चा करेंगे.'---- समाप्त ---- ये भी देखें

🔔 सिख जगत
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!