|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

अकवान गया, बादलों का पहरा छोड़ गया! झारखंड में बारिश के बाद अब कोहरे की एंट्री; ठंड दिखाएगी तेवर

चक्रवाती तूफान अकवान के कमजोर पड़ने के बावजूद झारखंड के मौसम पर असर दिख रहा है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे और कई जगहों पर रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई। बारिश औ

NRI Post Hindi Desk · 3 दिन पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अकवान गया, बादलों का पहरा छोड़ गया! झारखंड में बारिश के बाद अब कोहरे की एंट्री; ठंड दिखाएगी तेवर
📷 NRI Post Hindi Desk

चक्रवाती तूफान अकवान के कमजोर पड़ने के बावजूद झारखंड के मौसम पर असर दिख रहा है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे और कई जगहों पर रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को कनकनी का एहसास हुआ। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि शनिवार को करीब 1.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.1 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार यानी 22 नवंबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं, हालांकि भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। रांची में 22 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 17 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि 23 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने 24 और 25 नवंबर को राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छाने का पूर्वानुमान जताया है, जबकि इन दिनों अधिकतम तापमान 25 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान क्रमश: 13 और 12 डिग्री रहने का अनुमान है। 23 नवंबर से आसमान साफ होने की संभावना है और बारिश की गतिविधियों में कमी आने के साथ मौसम में धीरे-धीरे सुधार हो सकता है। राज्य के अन्य जिलों में भी बारिश का असर देखने को मिला, जहां कोडरमा में सबसे अधिक 39 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि हजारीबाग में 12.5, दुमका में 4.5, लातेहार में 4, देवघर में 2, खूंटी में 1.5 और सरायकेला में 1 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, पूर्वी सिंहभूम के दारीसाई में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर हुई बूंदाबांदी का असर शहर की सड़कों पर भी देखने को मिला और कई प्रमुख मार्गों तथा गली-मोहल्लों में पानी जमा होने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। बारिश के कारण सड़कें फिसलन भरी हो गईं और कोहरे तथा बादलों के कारण दृश्यता भी प्रभावित रही, जिससे वाहन चालकों को सावधानी से आवाजाही करनी पड़ी। बाजारों में भी आम दिनों की अपेक्षा कम भीड़ रही और फुटपाथ दुकानदारों तथा ठेला-खोमचा लगाने वालों का कारोबार प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति में लोगों को खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!