बिहार के मोकामा के विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी का जश्न पूरे जोर-शोर पर है। कल शिवांगी के तिलकोत्सव के साथ शादी की रस्में शुरू हो गईं। विवाह से पहले होने वाली हल्दी फुटाई और तिलक-फलदान की पारंपरिक रस्म बेहद धूमधाम और भावुक माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान शिवांगी पीली रंग की साड़ी और सिर पर लाल चुनरी ओढ़कर दुल्हन बनी नजर आईं। हल्दी की इस रस्म और तिलक-फलदान में शिवांगी पीले रंग के खूबसूरत पारंपरिक जोड़े में बेहद प्यारी नजर आईं। सिर पर गोटा-पत्ती वाली लाल चुनरी और थोड़ा बहुत आभूषणों में दुल्हन बनीं शिवांगी का रूप हर किसी को भा रहा है। इस दौरान उनकी मां और पूर्व विधायिका नीलम देवी ने बेटी के सिर पर पल्लू रखकर उसे दुलारा और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद दिया, जबकि बड़ी बहन हल्दी फुटाई की रस्म करती दिखीं। शिवांगी ने एक हाथ में सोने का कंगन पहना हुआ है और हल्का मेकअप किया है। उन्होंने बिहारी परंपरा के अनुसार नाक पर सिंदूर भी लगाया हुआ है, साथ ही सिर पर मौर भी पहना हुआ है। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में शिवांगी की मां रस्में निभाती नजर आ रही हैं। रस्म के दौरान शिवांगी की मां नीलम देवी ने अपनी बेटी के सिर पर पल्लू रखकर पारंपरिक तरीके से रस्म निभाई, और बेटी की विदाई से पहले मां और बेटी का यह पल बेहद भावुक कर देने वाला रहा। यह शाही शादी 25 नवंबर को अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में हो रही है, जिसमें 4 लाख मेहमानों के आने की खबर है। इस शादी को बेहद भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। शादी के लिए करीब 10 बीघा जमीन पर ताजमहल की डिजाइन वाला भव्य वाटरप्रूफ और एसी पंडाल तैयार किया गया है। इस शादी में देश ही नहीं विदेश से भी मेहमान आ रहे हैं।
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी बनीं दुल्हन, हल्दी फुटाई में पीले जोड़े में छाईं, मां नीलम देवी ने दिया अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
बिहार के मोकामा के विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी का जश्न पूरे जोर-शोर पर है। कल शिवांगी के तिलकोत्सव के साथ शादी की रस्में शुरू हो गईं। विवाह से पहले होन
NRI Post Hindi Desk · 3 दिन पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

