|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

अनंत सिंह ने 37 साल से नहीं देखी कोई फिल्म, बेटी की शादी और खुद पर फिल्म बनने को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर 2026 को होनी है, और इस शाही शादी में करीब चार लाख मे

NRI Post Hindi Desk · 6 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अनंत सिंह ने 37 साल से नहीं देखी कोई फिल्म, बेटी की शादी और खुद पर फिल्म बनने को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान
📷 NRI Post Hindi Desk

बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर 2026 को होनी है, और इस शाही शादी में करीब चार लाख मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इस भव्य आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर जोरदार चर्चा चल रही है, और लोग अनंत सिंह की जीवनशैली तथा पारिवारिक जीवन के बारे में भी खूब बातें कर रहे हैं। इसी बीच एक साक्षात्कार में उनसे उनकी जीवनी और उन पर फिल्म बनने को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंने ऐसा जवाब दिया जो चर्चा का विषय बन गया है। बाहुबली नेताओं की शाही जिंदगी और पृष्ठभूमि पर पहले भी कई फिल्में बन चुकी हैं। जब अनंत सिंह से पूछा गया कि अगर उनके ऊपर फिल्म बने तो वे किसे हीरो के रूप में देखना चाहेंगे, तो उन्होंने साफ कहा कि वे इन सब चीजों में नहीं हैं। उन्होंने सिनेमा के साथ अपने रिश्ते को लेकर चौंकाने वाली बात कहते हुए बताया कि वे पिछले 37 साल से कोई फिल्म नहीं देखी है। हैरानी की बात यह है कि उनके मॉल में दो सिनेमाहॉल खुले हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद वे कभी मूवी देखने नहीं गए। उनका कहना है कि वे इन सभी चीजों से दूर रहते हैं और उन्हें जनता से प्रेम है, इसलिए वे लोगों के बीच बैठना पसंद करते हैं। फिल्मों में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। जानकारी के मुताबिक, अनंत सिंह पर फिल्म बनाने की कोशिश पहले भी की गई थी। बताया जाता है कि उन्हें लेकर 'हम हैं मगहिया डॉन, लोग कहें छोटे सरकार' नाम से एक भोजपुरी फिल्म बनाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन बाहुबली नेता ने उस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था। उनकी जीवनशैली, मोकामा में उनका दबदबा और अपनी पत्नी के साथ उनकी प्रेम कहानी ऐसी है कि उस पर एक मसालेदार फिल्म बन सकती है, लेकिन अनंत सिंह बड़े पर्दे पर अपनी जिंदगी दिखाने के लिए तैयार नहीं हैं। साक्षात्कार में अनंत सिंह ने अपने स्टाइल स्टेटमेंट पर भी बात की। उन्होंने बताया कि जो साधु-महात्मा पहनने को देते हैं, वे वह सब पहन लेते हैं, चाहे वह रुद्राक्ष की माला हो या ताबीज। उनके हाथ में सोने का ब्रेसलेट है और गले में अक्सर रुद्राक्ष की माला पहने देखा जा सकता है। बाहुबली नेता भले ही लक्जरी जीवन जीते हों, लेकिन उनका मानना है कि वे सिंपल और सादगी से रहते हैं। इस पूरे मामले ने एक बार फिर अनंत सिंह को सुर्खियों के केंद्र में ला दिया है, जहां एक तरफ उनकी बेटी की शाही शादी की तैयारियां चल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ सिनेमा से उनकी दूरी और फिल्म बनाने से इनकार की बातें लोगों के बीच कौतूहल पैदा कर रही हैं।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!