वाशिंगटन में हो रहे राजनीतिक बदलावों के बीच भारत को अमेरिका के साथ अपनी गहरी और लंबे समय से चली आ रही साझेदारी का लाभ मिलने की प्रबल संभावना है, जबकि पाकिस्तान के लिए ट्रंप प्रशासन के साथ उसका रिश्ता लेन-देन पर आधारित व्यवस्थाओं पर निर्भर होने के कारण नुकसानदेह साबित हो रहा है। हांगकांग के अंग्रेजी अखबार एशिया टाइम्स की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि इस्लामाबाद की सैन्य नेतृत्व वाली हाइब्रिड सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का समर्थन हासिल करने के लिए काफी प्रयास किए, जिनमें ट्रंप के परिवार के सदस्यों के साथ क्रिप्टोकरेंसी संबंधी सौदे करना और व्हाइट हाउस में पाकिस्तान में रेअर अर्थ मिनिरल की संभावनाओं को बढ़ावा देना शामिल रहा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी ट्रंप की प्रशंसा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और ईरान पर वैश्विक शांति शिखर सम्मेलन से लेकर गाजा और अन्य गंभीर अंतरराष्ट्रीय संघर्षों एवं मुद्दों पर चर्चा तक में उन्होंने बार-बार ट्रंप की सराहना की। रिपोर्ट के अनुसार, वाशिंगटन में अपना राजनीतिक प्रभाव बढ़ाने के लिए इस्लामाबाद ने अमेरिका में लाबिंग करने वाली कंपनियों को नियुक्त करने पर मोटी रकम खर्च की, लेकिन पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के राहत पैकेज और बाहरी कर्ज पर निर्भरता उसकी स्थिति को कमजोर बनाती है। रिपोर्ट ने पाकिस्तान से तुलना करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी ने उल्लेखनीय मजबूती दिखाई है, जिसे मजबूत संस्थागत आधार और वाशिंगटन में द्विदलीय समर्थन हासिल है। राजनीतिक मतभेदों और उच्चस्तरीय तनाव के कभी-कभार सामने आने के बावजूद भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों की सकारात्मक दिशा काफी हद तक बनी हुई है। इस प्रकार वाशिंगटन में राजनीतिक बदलावों का लाभ भारत को अधिक मिलने की संभावना है, क्योंकि उसकी साझेदारी गहरे संबंधों और द्विपक्षीय समर्थन पर आधारित है, जबकि पाकिस्तान का अमेरिका से रिश्ता लेन-देन पर निर्भर रहा है।
अमेरिका में भारत की स्थिति पाकिस्तान से बेहतर, ट्रंप को खुश करने की कोशिशें भी रहीं बेकार
वाशिंगटन में हो रहे राजनीतिक बदलावों के बीच भारत को अमेरिका के साथ अपनी गहरी और लंबे समय से चली आ रही साझेदारी का लाभ मिलने की प्रबल संभावना है, जबकि पाकिस्तान के लिए ट्रंप प्रशासन के साथ उसका रिश्ता
NRI Post Hindi Desk · 9 दिन पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 अमेरिका
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





