|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
अमेरिका

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव आज, गिरती लोकप्रियता और तीन बड़े मुद्दों के बीच ट्रंप की परीक्षा

अमेरिका में मंगलवार, 3 नवंबर को मिडटर्म चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इस चुनाव में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जिसे भारत के लिहाज से लोकसभा की तरह समझा जा सकता है। इ

NRI Post Hindi Desk · 21 दिन पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव आज, गिरती लोकप्रियता और तीन बड़े मुद्दों के बीच ट्रंप की परीक्षा
📷 NRI Post Hindi Desk

अमेरिका में मंगलवार, 3 नवंबर को मिडटर्म चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इस चुनाव में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जिसे भारत के लिहाज से लोकसभा की तरह समझा जा सकता है। इसके साथ ही सीनेट की 35 सीटों पर भी मतदान हो रहा है, जिसे भारत की राज्यसभा की तरह समझा जा सकता है। अमेरिका में सीनेट की कुल 100 सीटें हैं। इसके अलावा 36 राज्यों के गवर्नर चुनने के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इन चुनावों के नतीजों का असर 2028 के राष्ट्रपति चुनाव पर भी पड़ सकता है। अमेरिका के सभी 50 राज्यों में वोटिंग चल रही है और अलग-अलग राज्यों में टाइम डिफरेंस होने की वजह से पूर्वी हिस्से के आठ राज्यों में सबसे पहले मतदान शुरू हुआ, जिनमें कनेक्टिकट, इंडियाना, केंटकी, मेन, न्यू हैम्पशायर, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क और वर्जीनिया शामिल हैं। मिडटर्म चुनाव के लिए बड़ी संख्या में लोग पहले ही वोट डाल चुके हैं और अर्ली वोटिंग के तहत 5 करोड़ 70 लाख से ज्यादा वोटर अपने अधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं, जिनमें 3 करोड़ 20 लाख लोगों ने पोलिंग बूथ पर जाकर इन-पर्सन वोटिंग की है और करीब 2 करोड़ 50 लाख लोगों ने मेल-इन बैलट के जरिए वोटिंग की है। इस बार अर्ली वोटिंग का आंकड़ा साल 2022 में हुई वोटिंग से ज्यादा है, जब 4 करोड़ 60 लाख लोगों ने मतदान किया था। अमेरिका में चार साल के लिए सरकार चुनी जाती है और दो साल बाद मिडटर्म चुनाव करवाए जाते हैं, जिसे सरकार के लिए एक तरह का लिटमस टेस्ट माना जाता है। साल 1938 के बाद अमेरिका में हुए 22 मिडटर्म चुनावों में सिर्फ दो बार ऐसा हुआ है, जब राष्ट्रपति की पार्टी ने बहुमत हासिल किया। फिलहाल हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में बहुमत का आंकड़ा 218 है, जहां रिपब्लिकन पार्टी के पास 219 सांसद हैं, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 214 सांसद हैं। सीनेट में बहुमत का आंकड़ा 51 है, जहां रिपब्लिकन के पास 53 सांसद हैं, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 45 और दो निर्दलीय सांसद हैं। मिडटर्म चुनाव में ट्रंप के सामने तीन बड़े मुद्दे चुनौती बने हुए हैं, जिनमें ईरान युद्ध, इमिग्रेशन और टैरिफ शामिल हैं। ईरान युद्ध की वजह से अमेरिका में डीजल की कीमतें 70 प्रतिशत तक और पेट्रोल की कीमतें 50 प्रतिशत तक बढ़ी हैं। इमिग्रेशन को लेकर ट्रंप के कार्यकाल में 9 लाख से ज्यादा लोगों को डिपोर्ट किया गया है। तीसरा मुद्दा टैरिफ का है, जिससे जरूरी सामानों की कमी होने लगी है और महंगाई बढ़ी है। इन मुद्दों के बीच मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग 31 प्रतिशत पर आ गई है, जो उनके कार्यकाल का सबसे कम स्तर है। व्हाइट हाउस के मुताबिक, ट्रंप ने पिछले 32 दिनों में 20 राज्यों का दौरा किया और 30 रैलियों को संबोधित किया। अगर डेमोक्रेट्स अमेरिकी कांग्रेस पर नियंत्रण हासिल कर लेते हैं तो ट्रंप के फैसलों की ज्यादा जांच और निगरानी हो सकती है, जिससे उनके एजेंडे को आगे बढ़ाना मुश्किल होगा।

🔔 अमेरिका
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!