|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

अहमदाबाद में आईटी इंजीनियरों का बड़ा घोटाला, अपनी ही कंपनी से चुराए 104 लैपटॉप

अहमदाबाद के एसजी हाईवे स्थित जीएनएफसी टावर में मौजूद एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले तीन आईटी इंजीनियरों ने अपनी ही कंपनी के वेयरहाउस से 7,12,000 रुपये कीमत के 104 लैपटॉप चोरी कर लिए। इस मामले में

NRI Post Hindi Desk · 3 दिन पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अहमदाबाद में आईटी इंजीनियरों का बड़ा घोटाला, अपनी ही कंपनी से चुराए 104 लैपटॉप
📷 NRI Post Hindi Desk

अहमदाबाद के एसजी हाईवे स्थित जीएनएफसी टावर में मौजूद एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले तीन आईटी इंजीनियरों ने अपनी ही कंपनी के वेयरहाउस से 7,12,000 रुपये कीमत के 104 लैपटॉप चोरी कर लिए। इस मामले में विदेशों में अकाउंटिंग और फाइनेंस सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी क्यू वैक्स ग्लोबल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट (लीगल) नीरज जैन ने अपने ही तीन आईटी इंजीनियरों ओवेसिस अंसारी, मोहित वाजा और जयदीप जिनिया के खिलाफ वस्त्रापुर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। कंपनी में साल 2024 से लेवल-2 इंजीनियर के तौर पर काम करने वाले ओवेसिस अंसारी, साल 2022 से लेवल-1 इंजीनियर मोहित वाजा और लेवल-1 इंजीनियर जयदीप जिनिया लैपटॉप को वेयरहाउस में रखने का काम करते थे। कंपनी के सभी लैपटॉप आईटी बैकएंड टीम के मैनेजर विजय और मयूर की देखरेख में वेयरहाउस में रखे जाते हैं, जहां कंपनी छोड़कर जाने वाले कर्मचारियों के लैपटॉप भी रखे रहते हैं। वाइस प्रेसिडेंट के मुताबिक, कंपनी में भर्ती किए गए दो नए कर्मचारियों को लैपटॉप अलॉट करते समय एक कंपनी के दो लैपटॉप नहीं मिले, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए और उसमें ओवेसिस अंसारी दोनों लैपटॉप लेकर जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद दूसरे वेयरहाउस की जांच करने पर 102 लैपटॉप गायब मिले और उस वेयरहाउस के सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि पिछले 6 महीने से जयदीप और मोहित लैपटॉप चोरी कर रहे थे। मामले की जांच के लिए तुरंत एक कमेटी बनाई गई, जिसमें पूछताछ के दौरान ओवेसिस ने दो लैपटॉप चोरी करने की बात कबूल की, जबकि जयदीप और मोहित ने बाकी लैपटॉप चोरी करने की बात स्वीकार की। मोहित ने एक कागज पर 95 लैपटॉप चोरी करने की बात अपने हाथ से लिखकर उस पर दस्तखत भी किए हैं। तीनों ने मिलकर अलग-अलग कंपनियों के कुल 104 लैपटॉप चोरी किए, जिनकी कीमत 7,12,000 रुपये बताई गई है। वस्त्रापुर पुलिस ने बताया कि कंपनी की तरफ से 104 लैपटॉप चोरी होने की एफआईआर दर्ज करवाई गई है और सभी लैपटॉप चोरी करने का आरोप कंपनी के ही तीन आईटी इंजीनियरों पर है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!