आईपीएल प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। आईपीएल 2027 सीजन के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन की तारीख और वेन्यू तय हो गए हैं। बीसीसीआई की लॉजिस्टिक्स टीम की तरफ से सामने आई जानकारी के मुताबिक इस बार खिलाड़ियों की बोली देश में ही लगेगी और इसका आयोजन गोवा में किया जाएगा। क्रिकबज की रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2027 का यह मिनी ऑक्शन इस साल 16 दिसंबर को गोवा के मशहूर आईटीसी ग्रैंड होटल में किया जाएगा। हालांकि, फ्रेंचाइजी मालिकों और सीईओ को अभी तक कोई औपचारिक ईमेल नहीं भेजा गया है। बीसीसीआई की लॉजिस्टिक्स टीम ने टीमों को ट्रैवल और लॉजिस्टिक्स की बुकिंग के लिए व्हाट्सएप मैसेज के जरिए इसकी जानकारी दे दी है। इसके साथ ही ऑक्शन से ठीक एक दिन पहले यानी 15 दिसंबर को उसी वेन्यू पर एक विशेष ऑक्शन ब्रीफिंग का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि सभी फ्रेंचाइजी अपनी तैयारी पुख्ता कर सकें। सबसे खास बात यह है कि आईपीएल का ऑक्शन पूरे तीन साल के लंबे अंतराल के बाद वापस भारत की जमीन पर लौट रहा है। इससे पहले साल 2023 के ऑक्शन की मेजबानी भारत ने की थी। इसके बाद लगातार तीन साल तक ऑक्शन विदेश में ही आयोजित किए गए थे। साल 2024 में दुबई, 2025 में जेद्दा (मेगा ऑक्शन) और 2026 में आबू धाबी ने इसकी मेजबानी संभाली थी। आपको बता दें कि रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय डिफेंडिंग चैम्पियन है, जिन्होंने लगातार दो साल (2025 और 2026) का खिताब अपने नाम किया है। अब देखना यह है कि 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले इस मिनी ऑक्शन में कौन सी टीम किस बड़े खिलाड़ी पर दांव लगाकर अपनी टीम को मजबूत करती है। दिलचस्प बात यह है कि ऑक्शन की यह तारीख उसी दिन पड़ रही है जिस दिन बेंगलुरु में भारत और श्रीलंका के बीच वनडे मैच खेला जाना तय है। शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और कई अन्य सीनियर स्टार खिलाड़ी मैदान पर देश के लिए पसीना बहा रहे होंगे और दूसरी तरफ गोवा में उनकी फ्रेंचाइजी उनके भविष्य और टीम कॉम्बिनेशन पर दांव लगा रही होंगी।
आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में, तीन साल बाद भारत में लौटी बोली
आईपीएल प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। आईपीएल 2027 सीजन के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन की तारीख और वेन्यू तय हो गए हैं। बीसीसीआई की लॉजिस्टिक्स टीम की तरफ से सामने आई जानकारी के मुताबिक
NRI Post Hindi Desk · 38 दिन पहले · अपडेट 6 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



